लुधियाना में एसबीआई बैंक के बाहर से एक्टिवा चोरी: डिग्गी में रखे थे 50 हजार रुपये, किश्त जमा करनी थी, एसडीएम कार्यालय में कार्यरत – Jagraon News

Spread the love share




लुधियाना जिले में जगराओं शहर के हरि सिंह रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) शाखा के बाहर से एक सफाईकर्मी की एक्टिवा स्कूटी चोरी हो गई। स्कूटी में 50 हजार रुपये रखे हुए थे, जो कुछ दिन पहले बैंक से निकाले गए थे। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित की पहचान जगराओं के न्यू मुकंदपुरी निवासी जगजीवन सिंह के रूप में हुई है। वह एसडीएम कार्यालय में सफाईकर्मी के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने बैंक से 50 हजार रुपये निकाले थे और उन्हें स्कूटी में रखा था।
15 हजार निकालने आया था जगजीवन सिंह के अनुसार, उन्हें 65 हजार रुपये की किश्त जमा करवानी थी। इसी सिलसिले में वह 15 हजार रुपये और निकालने के लिए हरि सिंह रोड स्थित एसबीआई शाखा गए थे। उन्होंने अपनी स्कूटी बैंक के बाहर खड़ी की और अंदर चले गए। सीसीटीवी में ले जाते दुखा आरोपी जब वह बैंक से बाहर निकले, तो उनकी एक्टिवा स्कूटी गायब थी। उन्होंने तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें एक युवक स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दिया। पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंप दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द ही पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link


Spread the love share