मोगा में माइनिंग विभाग ने रेत माफिया पर कसा शिकंजा: आधी रात को माइनिंग विभाग ने मारा छापा, दो गिरफ्तार, टिप्पर व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त – Moga News

Spread the love share




मोगा में अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माइनिंग विभाग ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। विभाग ने एक टिप्पर और रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की है। धर्मकोट थाना के सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि एसडीओ माइनिंग मोगा लवप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, लवप्रीत सिंह अपनी टीम और फ्लाइंग स्क्वॉड के साथ 23 अप्रैल की रात को गांव आदरा मान के पास अवैध रेत खनन रोकने पहुंचे थे। उन्होंने वहां खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने रुपिंदर सिंह को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भरते हुए पाया। मौके पर विजय कुमार भी अपने दो टिप्परों के साथ मौजूद था, जिनमें रेत भरी हुई थी। जब उनसे खनन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, तो उन्होंने वेवमेंट स्लिप प्रस्तुत की। जांच में मिली अनियमितता हालांकि, जांच में सामने आया कि उनके द्वारा दिखाए गए टी-फॉर्म बसिया सीएमएस खड्ड के थे, जबकि वे आदरा मान में अवैध खनन कर रहे थे।इस अनियमितता के बाद, पुलिस ने रुपिंदर सिंह और विजय कुमार को हिरासत में ले लिया। मौके से रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो टिप्पर भी जब्त किए गए। सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह ने आगे बताया कि बसिया खड्ड का संचालन प्रकाश सिंह उर्फ बादल ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था। सूचना इस क्षेत्र में भी अवैध खनन हो रहा है। पुलिस अब प्रकाश सिंह उर्फ बादल ठेकेदार और ड्राइवर की तलाश कर रही है। धर्मकोट पुलिस ने इस मामले में माइनिंग एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply