मानव अधिकार आयोग का 4 केस में संज्ञान: आयोग ने नवजात के शव के मामले में पुलिस से मांगा जवाब – Bhopal News

Spread the love share



मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने भोपाल के 4 मामलों में संज्ञान लिया है। पहला मामला पिपलानी इलाके का है, जहां एक नवजात के शव को कुत्ते द्वारा मुंह में दबाकर घूमने का मामला सामने आया था। इस मामले में आयोग ने पुलिस कमिश्नर से जवाब के साथ एक महीने में की

.

दूसरा मामला बैरसिया का है। यहां प्रसव के दौरान डॉक्टरों ने यूटरस में कपड़ा छोड़ दिया था। इसके कारण संक्रमण फैल जाने का मामला सामने आया है। आयोग ने सीएमएचओ से तीन हफ्ते में की गई कार्रवाई का जवाब मांगा है।

तीसरा मामला ईदगाह हिल्‍स के रामनगर में शासकीय स्‍कूल के सामने मुख्य रास्ते पर चैंबर के ढक्कन खुले पड़े होने का मामला है। आयोग ने नगर निगम कमिश्नर से तीन हफ्ते में कार्रवाई करने को कहा है। वहीं, चौथा मामला शहर के अधिकांश रैन बसेरों में अव्यवस्थाओं का है।

आयोग ने नगर निगम कमिश्नर से एक महीने में जवाब मांगा है। इसके अलावा आयोग ने मध्य प्रदेश के 8 अन्य मामलों में संज्ञान लेते हुए जिम्मेदारों से जवाब मांगा है।



Source link


Spread the love share