महादेव घाट में अज्ञात महिला का शव मिला: सिर पर चोट के निशान, पहचान में जुटी पुलिस, CCTV खंगाल रही – Raipur News

Spread the love share




राजधानी रायपुर के महादेव घाट क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही पुलिस हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। ऐसे में पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है और महिला की पहचान के प्रयास जारी है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े किसी सुराग तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply