भोपाल रेलवे स्टेशन पर कार ने चार लोगों को रौंदा: आईटीबीपी जवान कर रहा था ड्राइव, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा – Bhopal News

Spread the love share


भोपाल में रेलवे स्टेशन पर एक कार चालक ने चार लोगों को टक्कर मार दी। चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

.

ये घटना सोमवार शाम करीब 8 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर मुख्य सड़क की है। बताया जा रहा है कि आईटीबीपी का जवान कार चला रहा था। वह अपने किसी गेस्ट को लेने कोकता ट्रांसपोर्ट नगर से रेलवे स्टेशन पर आया था। इस दौरान उसने चार अलग-अलग लोगों को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन वहां लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय आरोपी जवान नशे में धुत्त था। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा है।

टीआई अजय सोनी के मुताबिक आरोपी कार चालक का नाम राजेंद्र पिता जगदीश है, जो कोकता स्थित आईटीबीटी कैंपस में रहता है। सोमवार रात को करीब आठ बजे भोपाल स्टेशन पर किसी गेस्ट को रिसीव करने अपनी प्राइवेट कार से आया था। स्टेशन के बाहर उसने तेजी स्पीड में लापरवाही से कार को चलाते हुए चार अलग-अलग युवकों को टक्कर मारी है।



Source link


Spread the love share