बिलासपुर में किरतपुर-मनाली फोरलेन पर लैंडस्लाइड: चलती गाड़ियों के पास गिरे बड़े पत्थर, रास्ता बंद; गाड़ियां फंसी, यातायात डायवर्ट – Bilaspur (Himachal) News

Spread the love share



किरतपुर-मनाली फोरलेन पर पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर।

बिलासपुर में मंगलवार शाम को किरतपुर-मनाली फोरलेन पर थापना के पास भारी लैंडस्लाइड हो गया। लैंडस्लाइड के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही जारी थी। इसके कारण मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यातायात व

मनाली की ओर से आने वाले वाहनों को नौणी से डायवर्ट किया गया। पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों को स्वारघाट और कैंचीमोड़ से पुराने चंडीगढ़-मनाली हाईवे की ओर मोड़ा गया। फोरलेन पर यह पहला भूस्खलन नहीं है।

समलेटू, मैहला और मंडी भराड़ी में पहले से ही लैंडस्लाइड के कारण वन-वे यातायात चल रहा था। फोरलेन निर्माण के दौरान की गई खड़ी कटाई बरसात के मौसम में लैंडस्लाइड का प्रमुख कारण बन रही है। इससे सड़क पर चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है।



Source link


Spread the love share