बिलकुल पंचायत-3 जैसा सीन; SP का उड़ाया कबूतर गिर गया नीचे, VIDEO वायरल

Spread the love share


छत्तीसगढ़ के मुंगेली में मंच से एसपी कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश देना चाह रहे थे। कबूतर उड़ने के बजाय नीचे गिर गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

मोहम्मद आज़म लाइव हिन्दुस्तानसोम, 19 अगस्त 2024 10:06 पूर्वाह्न
शेयर करना शेयर करना

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पंचायत-3 वेब सीरीज का कबूतर वाला सीन दोहराते हुए दिखा। यहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एसपी ने मंच से कबूतर ऊपर की तरफ उछाला तो वो उड़ने की बजाय नीचे गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बीते महीनों अमेजन प्राइम पर पंचायत-3 नाम की वेब सीरीज आई थी। इसमें एक सीन था, जिसमें क्षेत्र के विधायक एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश देना चाहते हैं। लेकिन कबूतर ऊपर उड़ने के बजाय जमीन पर आकर गिर जाता है। इस दौरान वहां अजीब सी शांति फैल जाती है। ठीक ऐसा ही हुआ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में। यहां 15 अगस्त को एक कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में जिले के एसपी भी आए हुए थे। बाकी अधिकारियों के साथ ही एसपी ने जब कबूतर को उड़ाने के लिए ऊपर की तरफ उछाला, वह ऊपर जाने के बजाय नीचे आ गिरा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद कर लिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब लोगों को यह सीन खूब पसंद आ रहा है। मुंगेली के एसपी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंच से तीन व्यक्तियों ने कबूतर को उड़ाया। दो लोगों के हाथ से निकला कबूतर तो ऊपर उड़ गया, लेकिन एसपी मुंगेली का कबूतर ऊपर जाने के बजाय नीचे गिर गया। इस घटना के बाद एसपी चौंक गए और नीचे कबूतर को देखने लगे। इस दौरान वहां मौजूद दर्शक दीर्घा में लोगों की हंसी फूट पड़ी। अब सोशल मीडिया पर भी लोग इस वीडियो को देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।



Source link


Spread the love share