फरीदाबाद में 2 महिला आरोपियों को भेजा जेल: तांत्रिक के कहने पर मॉ ने 2 साल के बेटे की पानी में फेंककर की थी हत्या – Faridabad News

Spread the love share


फरीदाबाद पुलिस की गिरफ्त में गिरफ्तार आरोपी महिला तांत्रिक, औ बच्चे को नहर में फेंकने वाली मॉ

हरियाणा के फरीदाबाद में महिला तांत्रिक के कहने पर 2 साल के बेटे की नहर में फेंककर हत्या करने वाली मॉ और तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

तांत्रिक के कहने पर बेटे का हत्या

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सैनिक कॉलोनी निवासी कपिल ने थाना बीपीटीपी में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि, 11 मई को उसकी पत्नी मेघा ने उसके दो साल के बेटे को एक तांत्रिक मिता भाटिया के बहकावे में आकर आगरा नहर में फेंक दिया। जिससे पानी में डूबकर उसके बेटे की मौत हो गई। कपिल ने बताया कि काफी समय से तांत्रिक मिता भाटिया उसकी पत्नी के संपर्क में थी।

मृतक बच्चे का फाइल फोटो

पत्नी बोली जिन्न का बच्चा था

कपिल की पत्नी मेघा ने तांत्रिक के कहने पर अपने बेटे को आगरा नहर में फेंक दिया। मेघा को रात के समय नहर में बच्चा फेंकते हुए एक महिला ने देख लिया। जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाकर उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी मेघा ने बताया कि यह जिन्न का बच्चा है इसलिए उसने इसको पानी में फेंक दिया।

तांत्रिक ने महिला को बहकाया

महिला तांत्रिक ने बताया कि वह तंत्र-मंत्र विद्या में विश्वास रखती है, मेघा उसके पास आती रहती थी। मेघा को उसने बताया था कि उसका 2 वर्षीय बेटा जिन्न से पैदा हुआ है, वह उसके परिवार को खत्म कर देगा, बेटे को नष्ट करना जरूरी है। वहीं महिला आरोपी मेघा ने बताया कि तांत्रिक महिला ने उस से कहा था कि उसका बेटा जिन्न है जो पूरे परिवार को खत्म कर देगा जिस पर उसने अपने बेटे को आगरा कनाल में फेंक कर हत्या कर दी।

पुलिस ने शव को किया बरामद

11 मई की रात को करीब 10 बजे मेघा ने बीपीटीपी चौक के पास बच्चे को नहर में फेंका था। जिसके बाद से पुलिस लगातार पानी में बच्चे की तलाश कर रही थी। मंगलवार (13 मई) को पुलिस ने बच्चे के शव को पानी से बरामद कर लिया है।

दोनों को जेल भेजा

पुलिस ने तांत्रिक मिता भाटिया और मेघा को कोर्ट मे पेश किया , जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि तांत्रिक मिता भाटिया बंगाल की रहने वाली है और सैनिक कॉलोनी में ही किराए की मकान में रह रही थी। दोनों पिछले काफी समय से एक दूसरे को जानती थी।



Source link


Spread the love share