पंजाब-चंडीगढ़ में 10 मार्च तक मौसम साफ रहेगा: बारिश ओर आंधी का अलर्ट नहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी ने ठिठुरन बढ़ाई – Punjab News

Spread the love share


पंजाब-चंडीगढ़ में आने वाले सप्ताह में मौमस साफ रहेगा। तापामन भी बढ़ेगा।

पंजाब और चंडीगढ़ में 10 मार्च तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। किसी तरह की बारिश या आंधी का अलर्ट नहीं है। तापमान में अब वृद्धि शुरू हो जाएगी। हालांकि, पिछले 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह सामान्य त

पंजाब-चंडीगढ़ में इस तरह का मौसम दस मार्च तक रहेगा

59% कम बारिश पंजाब में हुई फरवरी महीने में सामान्य से 20% कम बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर इस महीने में 27.1 मिमी बारिश होती थी, लेकिन इस बार केवल 21.6 मिमी बारिश हुई है। जबबकि मार्च महीने में 59% कम बारिश हुई है। इस मौसम में 5.7 एमएम बारिश होती है, जबकि अब तक 3.6 एमएम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में भी बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मार्च का महीना भी गर्म रहेगा। मार्च के पहले सप्ताह में पंजाब और आसपास के राज्यों में तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहने का अनुमान है। 7 से 14 मार्च तक तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

पंजाब के प्रमुख शहरों का मौसम अपडेट

अमृतसर – आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 11 से 20 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर – आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 8 से 20 डिग्री के बीच रहेगा।

लुधियाना – कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। तापमान 11 से 24 डिग्री के बीच रहेगा।

पटियाला – आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 9 से 23 डिग्री के बीच रहेगा।

मोहाली – आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 12 से 24 डिग्री के बीच रहेगा।



Source link


Spread the love share