तापी में दो बाइक टकराने से 4 की मौत: मृतकों में 12वीं की परीक्षा देकर लौट रहे 3 स्टूडेंट, हादसे के बाद बाइक में लगी आग – Gujarat News

Spread the love share




गुजरात में तापी जिले में निजर-उच्छल रोड पर शुक्रवार को सोलर प्लांट के सामने 2 बाइक टकराने से 4 लोगों की मौत हो गई। इसमें 12वीं बोर्ड की परीक्षा देकर लौट रहे तीन दोस्त शामिल हैं। तीनों दोस्त निजर से वेलदा जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि वेलदा से तेजी और लापरवाही से आ रही पल्सर बाइक की इनकी बाइक से टक्कर हो गई। पल्सर सवार नरसिंह सोन्या वलवी की भी मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार अनिकेत और पीछे बैठे अभिजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, तीसरे दोस्त पियूष वलवी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे की दो तस्वीरें… इस सड़क दुर्घटना के बाद हाइवे पर ट्रैफिक जाम हो गया था। निजर पुलिस ने मृतक पल्सर सवार नरसिंह वलवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 281, 106(1), 125(ए)(बी) और एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Source link


Spread the love share