जल्द शुरू होगा वाराणसी एयरपोर्ट पर टनल-रनवे का काम: बोइंग बी-777 श्रेणी के विमान भी आसानी से करेंगे लैंड, नीचे रहेगी सिक्स लेन सड़क – Varanasi News

Spread the love share


वाराणसी एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगा टनल रनवे का काम।

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे को बढ़ाने का कार्य अगस्त से शुरू होगा। इसके लिए टनल भी बनाई जाएगी जिसके नीचे से सिक्स लेन सड़क गुजरेगी। टनल के ऊपर रनवे का निर्माण होगा। जिसपर बोइंग बी-777 श्रेणी के विमान आसानी से उतर सकेंगे। क

652 करोड़ के बजट से होरहा एयरपोर्ट का कायाकल्प एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया- एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की 652.54 करोड़ की परियोजना है। 774 एकड़ में इस बजट से एयरपोर्ट का विस्तारीकरण होना है। इसपर एक टनल भी बनाई जा रही है। जिसकी गहराई साढ़े 6 मीटर होगी। साथ ही 2 किलोमीटर से अधिक ग्रीन फील्ड फोरलेन सड़क का भी निर्माण कराया जाना है। जिसकी जिम्मेदारी कालूवाला कंस्ट्रक्शन को पीडब्ल्यूडी ने दी है।

आसानी से लैंड करेंगे बोइंग-777 श्रेणी के विमान।

अगस्त से शुरू होगा रनवे का काम पुनीत गुप्ता ने बताया – रनवे बनाने का काम अगस्त महीने से शुरू होना है। इसे लेकर कंस्ट्रक्शन कम्पनी ने काम शुरू कर दिया है। यह टनल रनवे 24 घंटे वीडियो सर्विलांस और एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट से लैस रहेगा। दो साल में यह टनल पूरी होगी।

रनवे का होगा विस्तार, सुविधाएं होगी बेहतर पुनीत गुप्ता ने बताया- इस परियोजना में एयरपोर्ट रनवे विस्तारीकरण भी शामिल है। वाराणसी में अभी रनवे की लम्बाई महज 2745 मीटर है। इसे बढ़ाकर 4075 मीटर किया जाएगा। साथ ही एयरपोर्ट टर्मिनल का भी विस्तार होगा। अभी 24500 वर्ग मीटर के टर्मिनल को 99500 वर्ग मीटर में विस्तारित किया जाएगा।

पूर्वांचल का सबसे बड़ा एयरपोर्ट वाराणसी का लाल बहादुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूर्वांचल का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। यहां दिन भर में 80 से 85 फ्लाइट्स की आवाजाही होती है। जिनसे 12 से 14 हजार यात्री एयरपोर्ट पर आते और जाते हैं। जिसमें कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी हैं।



Source link


Spread the love share