जयपुर में पहली बार 7 और 8 दिसंबर को ‘स्ट्रीट वियर फेस्टिवल’ आयोजित किया जा रहा है। यह फेस्टिवल डीओना में होगा, जहां फैशन और कला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इस दो दिवसीय फेस्टिवल में रैप प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग, फोटो बूथ, ग्रैफिटी, हेयर ब्रेडिंग
.
7 दिसंबर को रैप प्रतियोगिता होगी, जिसमें शहर के रैप प्रेमी भाग ले सकेंगे। फेस्टिवल में विभिन्न स्ट्रीट वियर ब्रांड्स के स्टॉल्स भी होंगे, जहां लोग डिस्काउंटेड रेट्स पर कपड़े खरीद सकेंगे। शाम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध रैप आर्टिस्ट रागा की प्रस्तुति होगी।
फेस्टिवल का समय दोनों दिन सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक रहेगा। पहले दिन एंट्री पास से होगी, जबकि 8 दिसंबर को एंट्री निशुल्क रहेगी।
आयोजक अक्षत कुमावत ने बताया कि यह फेस्टिवल जयपुर में अपनी तरह का पहला आयोजन है, जो रैप कला में रुचि रखने वालों के लिए एक खास मंच होगा। साथ ही, रागा से मिलने का मौका भी मिलेगा।