गोड्‌डा में साहिबगंज निवासी युवक की हादसे में मौत: बाइक चला रहा युवक जख्मी, दोनों जा रहे थे अंतिम संस्कार में – Godda News

Spread the love share



दसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर मौके पर छोड़ भाग निकला।

गोड्डा में ट्रैक्टर की चपेट मं आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसी बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना ललमटिया-बोआरीजोर मुख्य मार्ग पर बोआरीजोर थाना क्षेत्र स्थित तलबड़िया में हुई। दोनों युवक अंतिम संस्कार में शामिल हो

.

मृतक की पहचान अरुण कुमार के रूप में की गई। जबकि विजय ठाकुर इलाजरत है। दोनों युवक साहेबगंज जिला के गंगपुरा गांव का रहने वाले हैं। बाइक विजय चला रहा था। विजय ने बताया कि ट्रैक्टर ने टर्निंग के समय हमारी बाइक को चपेट में ले लिया।

विजय ने बताया कि उसकी बहन की मृत्यु होने के बाद अरुण को लेकर राजमहल अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था। इसी दौरान यह घटना हुई। इधर, हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर मौके पर छोड़ भाग निकला। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।



Source link


Spread the love share