कैथल में पकड़े दो पशु तस्कर, 19 पशु मुक्त करवाए: कैंटर में क्रूरता से लादकर ले जा थे यूपी, FIR दर्ज कर गिरफ्तार – Kaithal News

Spread the love share



कैथल में पुलिस ने दो पशु तस्करों को काबू कर लिया। आरोपी एक कैंटर में 19 पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादकर पंजाब से यूपी ले जा रहे थे। कैंटर में पशुओं को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सभी पशुओं को मुक्त करवाया। आरोपियों के खिलाफ पूं

गांव मोहना में थी टीम

पूंडरी पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल दीपक कुमार की शिकायत अनुसार 12 अप्रैल को पुलिस की टीम गांव मोहना में मौजूद थी। वहां पुलिस को सूचना मिली कि कैथल की तरफ से एक कैंटर में पशुओं को ठूंस-ठूंसकर करनाल रोड से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव मोहना से आगे मंदिर के पास नाकाबंदी की। 10 मिनट के बाद कैथल की ओर से आ रहे एक कैंटर को रुकवाया गया।

11 भैंस, सात कटड़े और एक झोटा मिले

पूछने पर कैंटर चालक ने अपना नाम कुर्बान बताया, जो गुज्जरपुर माजरा टपराना जिला शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसके बाद साथ में बैठे व्यक्ति की पहचान मोहल्ला शाह मुबारिक शामली उत्तर प्रदेश निवासी जाबीर कुरैशी के रूप में हुई। जांच करने पर कैंटर में 11 भैंस, सात कटड़े और एक झोटा बेरहमी से ठूंस-ठूंसकर भरे पाए गए। इनको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और कैंटर से उतारकर मुक्त करवाया।

पूंडरी थाना के जांच अधिकारी महीपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link


Spread the love share