कोयले की तस्करी को लेकर दो गुट आपस में ही भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
कोयला चोरी को लेकर एक बार फिर से कोयलांचल चर्चा में है। कहीं ग्रामीण खुद कोयला चोरी का विरोध कर हैं तो कहीं कोयले की लूट में शामिल गुट आपस में ही भिड़ जा रहे हैं। ताजा मामला निरसा पुलिस अनुमंडल का है।
.
पंचेत ओपी क्षेत्र के लुचीबाद में कोयले की तस्करी को लेकर दो गुट आपस में ही भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
इधर, निरसा की पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता और पिंटू सिंह घायलों से मिलने के बाद पंचेत ओपी पहुंचे। घटना को लेकर पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता पंचेत ओपी प्रभारी प्रभात कुमार राय से मुलाकात की।
चारों तरफ कोयले की लूट हो रही है: पूर्व विधायक
मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने कहा कि उचित कार्रवाई के लिए थाना पहुंची हूं। लुचीबाद में हुई मारपीट की खबर मिली थी। इसकी जांच बड़ा बाबू को करनी है। जांच करके उचित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि लुचीबाद में तो अभी कोयला ही चल रहा है। सरकार आशीर्वाद दिए हैं तो कोयला चल रहा है। चारों तरफ कोयले की लूट हो रही है। वहीं, पंचेत ओपी प्रभारी प्रभात कुमार राय ने कहा कि मारपीट की घटना घटी है। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।