अज्ञात गाड़ी की टक्कर से मजदूर की मौत: बक्सर में काम से बाहर निकला था, ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भागा – Buxar News

Spread the love share




बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित निकृष गांव में सोमवार को एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय विजय राजभर की मौत हो गई। विजय राजभर, रामाशंकर राजभर के पुत्र थे और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। जानकारी के अनुसार, विजय राजभर किसी काम से बाहर गए थे, तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने विजय को सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा और तुरंत उनके परिजनों को सूचित किया। तुरंत बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया परिजनों ने उन्हें तत्काल बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण अस्पताल पहुंचने के लगभग 20 मिनट के भीतर ही विजय राजभर की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर राजपुर थाना प्रभारी निवास कुमार ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही पुलिस थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस उस अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है जिसने टक्कर मारी थी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। रामपुर के समाजसेवी नवीन राय ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार के लिए सरकारी मुआवजे की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply