शिमला में नशा तस्कर गिरफ्तार: सूचना पाकर पुलिस ने की छापेमारी, 321 ग्राम चरस बरामद; समरहिल के पास बेचने कि लिए खड़ा था – Shimla News

Spread the love share



राजधानी शिमला में नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। ताजा मामले में शिमला पुलिस ने समरहिल में एक युवक के पास से 321.130 ग्राम चरस बरामद की है।

.

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिनेश कुमार पुत्र चुन्नी लाल गांव काशापाट तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है। युवक की उम्र करीब 23 वर्ष है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिमला पुलिस की स्पेशल सेल की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि समरहिल में रह रहे काशापाट रामपुर के एक युवक के पास भारी मात्रा में चरस है। गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने समरहिल मिडल सांगटी के कृष्णा निवास में दबिश दी। पुलिस ने घर की तलाशी करने पर 321 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बालूगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जिला में नशे के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी बता दें कि शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने मिशन क्लीन शुरू किया है। इस मिशन के तहत आए दिन पुलिस नशे का सेवन करने वालो और नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।



Source link


Spread the love share