मोहाली में महिला सिक्योरिटी गार्ड का उत्पीड़न: पीड़िता बोली- ASO साथ सोना चाहता है, सीनियर ने डांटा तो जॉब छोड़ी, अब पीछा कर रहा – Kharar News

Spread the love share




मोहाली जिले के एक शिक्षण संस्थान में तैनात एक महिला सुरक्षा गार्ड ने मानसिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। शिकायत में महिला सुरक्षा गार्ड ने आरोप लगाया है कि संस्थान में कार्यरत असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर (ASO) ने उसे लंबे समय तक वॉट्सऐप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजकर परेशान किया। फिर अपने साथ सोने का दबाव डाला। महिला का कहना है कि चेतावनी देने के बावजूद आरोपी हरकतें करता रहा। इससे परेशान होकर जब अपने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की तो आरोपी ने अपनी गलती मानकर वहां से नौकरी छोड़ दी। अब वह अनजान नंबरों से फोन करता है और ड्यूटी से लौटते समय रास्ते में पीछा करता है। खरड़ पुलिस ने रूपनगर के रहने वाले आरोपी जगतार सिंह के खिलाफ धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को ये शिकायत दी पीड़िता और आरोपी दोनों शादीशुदा पीड़ित महिला शादीशुदा है। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर अपने परिवार को पाल रही है। वहीं, आरोपी भी शादीशुदा है। महिला का आरोप है कि वह सभी महिलाओं पर गंदी नजर रखता है। उसके इस बर्ताव से कई महिलाएं परेशान थीं।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply