जमशेदपुर में कांग्रेस नेता के बेटे पर फायरिंग: रात 11 बजे पार्टी से लौटते समय हमला, युवक को कमर में लगी गोली, 4 आरोपी चिह्नित – Jamshedpur (East Singhbhum) News

Spread the love share



कपाली थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कांग्रेस नेता सिद्दीकी के 18 वर्षीय बेटे जैद उर्फ प्रिंस पर जानलेवा हमला हुआ। जानकारी के मुताबिक, प्रिंस अपनी बुआ रुबी और अन्य रिश्तेदारों के साथ स्कूटी से एक पार्टी से घर लौट रहा था। रात करीब 11 बजे जैसे ही वह ह

टीएमएच में भर्ती, स्थिति स्थिर

घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल प्रिंस को जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि गोली निकालने की प्रक्रिया सफल रही है और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। परिजन लगातार अस्पताल में मौजूद हैं। प्रिंस टीएमएच में एसी मैकेनिक के तौर पर काम करता है और कपाली के गरीब कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है।

पुलिस ने चार युवकों को बनाया आरोपी

फायरिंग की जानकारी मिलते ही कपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। घायल प्रिंस के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने इरफान, सूरज, अफरीदी और कैफी बच्चा को मुख्य आरोपी माना है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले की वजह पुरानी रंजिश, रंगदारी और छेड़छाड़ से जुड़े मामले हो सकते हैं। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इलाके में दहशत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। रात में ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस नेता सिद्दीकी, जो पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी माने जाते हैं, भी तत्काल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई।

अपराधियों के हौसले बुलंद

स्थानीय लोगों का कहना है कि कपाली क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस गश्त के बावजूद अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार की रात हुई यह फायरिंग इसकी ताजा मिसाल है। लोग अब पुलिस से उम्मीद लगाए हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।



Source link


Spread the love share