PBKS vs LSG: कुछ शॉट तो होश उड़ा देने वाले थे, पढ़ें श्रेयस अय्यर ने किसकी की जमकर तारीफ

Spread the love share



पीबीकेएस बनाम एलएसजी: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा कि प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली की साझेदारी शानदार रही. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 182 रन जोड़कर मैच पूरी तरह पलट दिया. प्रियांश ने 93 रन और कोनोली ने 87 रन की दमदार पारी खेली. इसी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत Punjab Kings ने Lucknow Super Giants को 54 रन से हराकर अपनी जीत की लय बरकरार रखी.

अय्यर ने मैच के बाद कहा कि दोनों के बीच भागीदारी शानदार रही, कुछ शॉट तो होश उड़ा देने वाले थे. तेज गेंदबाजों को बैक-फुट पर जाकर सीधे शॉट मारना. बीच के ओवरों में दोनों ने जिस तरह का संयम दिखाया, वह जबरदस्त था. उन्होंने कहा कि मैं कूपर और आर्य से बात कर रहा था, मैंने कहा कि चलो देखते हैं कि सबसे ज्यादा छक्के कौन मारता है. इनाम के तौर पर मेरा बल्ला मिलेगा. सुनने में शायद अजीब लगे. लेकिन उम्मीद है कि इससे हम सबको खुशी मिलेगी.

खिलाड़ियों को अपनी मर्जी से खेलने देना चाहिए : अय्यर

आगे अय्यर ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि जब आप खिलाड़ियों को अपनी मर्जी से खेलने देते हैं तो वे अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं. यही हमारा मूलमंत्र है. मैं उन्हें यह नहीं बताता कि उन्हें अपनी पारी कैसे खेलनी है. उनका अपना एक तय तरीका होता है. कोच रिकी पोंटिंग मैच से ठीक पहले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं, मैं भी अपनी तरफ से कुछ बातें कहता हूं. फिर लड़के मैदान पर उतरकर अपना कमाल दिखाते हैं.

यह भी पढ़ें : PBKS vs LSG: इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर कर पंजाब ने LSG को 54 रनों से रौंदा

उन्होंने कहा कि हमारी टीम के ज्यादातर गेंदबाज इंटरनेशनल लेवल के हैं और काफी अनुभवी हैं. हम खास बल्लेबाजों के खिलाफ पहले से प्लान बनाकर चलते हैं, बस उसे मैदान पर सही तरीके से लागू करना जरूरी होता है. साथ ही खिलाड़ियों को हर हाल में सतर्क रहना चाहिए, लापरवाही की कोई जगह नहीं होती.

Punjab Kings टॉप पर

Punjab Kings ने 6 में से 5 मैच जीतकर 11 अंकों के साथ टॉप पर अपनी पकड़ मजबूत रखी है, वहीं Lucknow Super Giants की लगातार तीसरी हार हो गई.

पंजाब किंग्स ने बड़ा स्कोर खड़ा किया

पंजाब किंग्स ने 7 विकेट पर 254 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में  एलएसजी 20 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन ही बना सकी. कप्तान ऋषभ पंत ने 43, ऐडन मारक्रम ने 42, मिचेल मार्श ने 40 और आयुष बडोनी ने 35 रन बनाए.



Source link


Spread the love share

Leave a Reply