IPL 2026 से पहले हिटमैन की तैयारी शुरू, छक्का लगाकर खुद कहा ‘कैच इट’ | Rohit Sharma Practice Video MI

Spread the love share



रोहित शर्मा प्रैक्टिस वीडियो: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी मैदान पर प्रैक्टिस के लिए उतर चुके हैं. इंटरनेट पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रोहित पुराने अंदाज में बड़े शॉट लगाते हुए नजर आ रहे हैं.

प्रैक्टिस में दिखा रोहित का जलवा

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रोहित ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आगे बढ़कर एक शानदार छक्का लगाया. शॉट मारने के तुरंत बाद रोहित ने खुद ही ‘कैच इट’ की आवाज लगाई. लेकिन गेंद बाउंड्री पार करके दर्शकों के बीच जाकर गिरी. फैंस रोहित के इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं. प्रैक्टिस के दौरान रोहित की फिटनेस भी पहले से काफी बेहतर लग रही है. इस सीजन में उन्हें बल्ले से काफी रन बनाने की उम्मीद है.

कब शुरू होगा IPL का नया सीजन?

आईपीएल के नए सीजन का पहला मैच 28 मार्च को तय किया गया है. पहले दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने होंगी. मुंबई इंडियंस की टीम टूर्नामेंट के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेगी. सभी क्रिकेट फैंस इस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और टीमों ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है.

मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला

मुंबई इंडियंस की टीम अपने आईपीएल सफर की शुरुआत 29 मार्च से करेगी. मुंबई का पहला मैच मजबूत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम की कमान अब रोहित शर्मा के पास नहीं है. अब हार्दिक पांड्या टीम के कप्तान हैं और उनके सामने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी है.

कैसा रहा है मुंबई का प्रदर्शन?

मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ सीजन बहुत अच्छे नहीं रहे हैं. टीम ने पिछले सीजन में टॉप 4 तक का सफर तय किया था लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना सकी थी. वहीं 2024 के सीजन में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब था और वह दसवें नंबर पर रही थी. मुंबई ने अपना आखिरी आईपीएल खिताब साल 2020 में जीता था. अब फैंस को हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम से बेहतर प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

स्कूल में 50 परसेंट लाना था मुश्किल, सूर्यकुमार ने कप्तानी में पाए 80 प्रतिशत नंबर

900 मेहमान, अवधी शाकाहारी खाना… कुलदीप और वंशिका के रिसेप्शन की पूरी डिटेल

धोनी के साथ खेलने पर सैमसन का बयान, बताया क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ?





Source link


Spread the love share