धोनी की वापसी का अभी और करना होगा इंतजार, कोलकाता में इस गेंदबाज की वापसी

Spread the love share



एमएस धोनी, सीएसके बनाम केकेआर: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 22वां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. चेन्नई के फैंस को इस मैच में भी निराशा मिली है. विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में भी खेलने नहीं उतरे हैं. धोनी पैर की पिंडली (कैल्फ) की चोट से परेशान हैं और इसी कारण अब तक इस सीजन का एक भी मैच नहीं खेल सके हैं.

धोनी की चोट का अपडेट

एमएस धोनी को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही पैर में चोट लगी थी. वह इस समय रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. चेन्नई टीम मैनेजमेंट ने सीजन की शुरुआत में ही साफ कर दिया था कि धोनी शुरुआती दो हफ्तों तक मैदान से दूर रहेंगे. धोनी मैच से एक दिन पहले टीम के साथ अभ्यास करते हैं लेकिन मैच खेलने के लिए वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं. जब दूसरे शहरों में मैच होते हैं तो वह टीम के साथ सफर नहीं करते हैं. वह सिर्फ अपने घरेलू मैदान चेपॉक में ही मैच के दिन दिखाई देते हैं.

क्या अगले मैच में होगी धोनी की वापसी?

चेन्नई को अपना अगला मैच 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है. समर्थकों को आस है कि धोनी उस मुकाबले तक मैच फिटनेस हासिल कर लेंगे. कप्तान रुतुराज गायकवाड़़ से कई बार धोनी की वापसी पर सवाल पूछे गए हैं. उनका कहना है कि धोनी बहुत जल्द मैदान पर वापसी करेंगे. 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में गायकवाड़ ने कहा था कि धोनी होटल से टीम का उत्साह बढा रहे हैं. हालांकि इस बार टॉस के समय कप्तान से धोनी के विषय में कुछ नहीं पूछा गया.

वरुण चक्रवर्ती की प्लेइंग 11 में वापसी

इस मैच के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में मात्र एक बदलाव किया है. तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की जगह वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग 11 में मौका दिया गया है. स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट से ठीक होकर मैदान पर लौट आए हैं. उन्होंने अपना अंतिम मैच 2 अप्रैल को हैदराबाद के खिलाफ खेला था. इसके बाद से वह चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं थे. वरुण के लिए यह सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने दो मैच खेले हैं लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है.

चेन्नई की टीम में कोई बदलाव नहीं

दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है. कप्तान रुतुराज गायकवाड़़ ने उसी टीम पर भरोसा जताया है जिसने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को अपने घर में हराया था. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में आगे जाना चाहती हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद.

ये भी पढ़ें-

SRH को लगा झटका, ब्रायडन कार्स हुए बाहर, इस श्रीलंकाई बॉलर की हुई एंट्री

CSK vs KKR: कोलकाता ने जीता टॉस, चेन्नई की पहले बैटिंग, प्लेइंग 11 में बदलाव

क्या कोविड वैक्सीन से हुई शेन वॉर्न की मौत? बेटे जैक्सन ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पोस्ट धोनी की वापसी का अभी और करना होगा इंतजार, कोलकाता में इस गेंदबाज की वापसी पर पहली बार दिखाई दिया Prabhat Khabar.



Source link


Spread the love share

Leave a Reply