Bihar Top News: गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा, पटना एयरपोर्ट पर अलर्ट और बिजली चोरी रोकने का नया प्लान

Spread the love share


Bihar Top News 22nd October 2024: बिजली कंपनियों ने बिजली की चोर रोकने के लिए नया प्लान बनाया है। कंपनियां स्टडी के जरिए आंकड़ें जुटाएंगी और फिर इस पर काबू किया जाएगा। पटना के सात निजी स्कूलों की मान्यता रद्द होगी और बिहार में कहां दिन और रात के तापमान में 12 डिग्री का अंतर है।

बिहार टॉप न्यूज़ 22 अक्टूबर 2024: पटना एय़रपोर्ट पर 30 दिनों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल विमानों में लागातार बम होने की मिल रही गलत सूचनाओं पर काबू करने और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला किया गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा जारी है। केंद्रीय मंत्री इस यात्रा के तहत किशनगंज जिले में होंगे। बिहार में बिजली खपत का अब अध्ययन किया जाएगा। दरअसल बिजली कंपनियों ने बिजली की चोर रोकने के लिए नया प्लान बनाया है। कंपनियां स्टडी के जरिए आंकड़ें जुटाएंगी और फिर इस पर काबू किया जाएगा। पटना के सात निजी स्कूलों की मान्यता रद्द होगी और बिहार में कहां दिन और रात के तापमान में 12 डिग्री का अंतर है।

कैमूर में सोमवार को दिन और रात के तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया। चार बजे भोर के अधिकतम और दिन के न्यूनतम तापमान में कोई अंतर नहीं था। 21 अक्टूबर को दिन में अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था। जबकि चार बजे भोर में अधिकतम तापमान 20 रहा। जबकि 20 अक्टूबर की रात 9 बजे 27, 10 व 11 बजे 24, 12 से एक बजे 23, दो बजे भोर में 22 तथा तीन बजे भोर में 21 डिग्री सेल्सियस तापमान था। जबकि 21 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे से दो बजे तक 32 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री तापमान रहा।

बिहार की ग्राम कचहरियों में 14 हजार से अधिक मुकदमे लंबित हैं। इसमें दीवानी और फौजदारी दोनों तरह के मामले हैं। ये मुकदमे वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023-24 तक के हैं। इसमें 8364 दीवानी मुकदमे हैं। फौजदारी के 6413 मुकदमे लंबित हैं। सबसे अधिक भागलपुर में 1654 मुकदमे लंबित हैं। पंचायती राज विभाग ने सभी जिलों को कचहरियों में लंबित इन मुकदमों का शत प्रतिशत निबटारा करने को कहा है। मुकदमा शून्य करने के लिए विशेष बैठक बुलाने के लिए कहा है।

बिहार में बिजली खपत के तौर-तरीकों का अध्ययन होगा। बिजली कंपनी इसकी तैयारी में जुट गई है। अध्ययन का मूल मकसद राज्य की बिजली खपत की बुनियादी जानकारी हासिल करना है। साथ ही बिजली चोरों पर नकेल कसना भी है। इस काम में केन्द्र सरकार की भी मदद ली जाएगी।अधिकारियों के अनुसार हाल ही में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। बैठक में यह तय हुआ कि बिहार में बिजली खपत के तरीकों का अध्ययन किया जाए। चूंकि बिहार में 50 लाख से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुके हैं। इसलिए अध्ययन के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर को ही चुना गया है।

पटना जिले के सात निजी विद्यालयों को अपने स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों की जानकारी नहीं देना भारी पड़ गया है। अब इन विद्यालयों पर मान्यता रद्द किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। इन विद्यालयों को स्कूलों में नामांकित बच्चों की जानकारी ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करनी थी।जानकारी में प्रत्येक स्कूलों में नामांकित बच्चों की संख्या, कुल बच्चे जिनके पास आधार कार्ड है, जिनके कार्ड सत्यापित होने वाले बच्चों की संख्या, बच्चे जिनके पास आधार कार्ड उनकी संख्या की वर्गवार जानकारी स्कूलों को देनी थी। जो कि इन स्कूलों ने डीईओ के द्वारा मोहलत दिए जाने के बावजूद भी नहीं दिया। अब इन स्कूलों को शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत दी गई मान्यता को रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

महज किसी व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने से उसके आर्म्स लाइसेंस को रद्द नहीं किया जा सकता। पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मोहित कुमार शाह की एकलपीठ ने सुनील कुमार सिन्हा की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद सुपौल के जिला आर्म्स मजिस्ट्रेट के आर्म्स लाइसेंस रद्द करने के आदेश को निरस्त कर दिया। आवेदक ने हाई कोर्ट में अर्जी दायर कर चुनौती दी थी। अर्जी में कहा गया था कि आर्म्स लाइसेंस को महज एफआईआर दर्ज होने पर रद्द कर दिया गया। कोर्ट ने डीएम की ओर से दी गई दलील को खारिज करते हुए कहा कि केवल एफआईआर दर्ज होना आपराधिक मामले का लंबित होना नहीं माना जा सकता।

बिहार पुलिस मुख्यालय के एससीआरबी (राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) के आईजी अमित लोढ़ा के नाम पर सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी कर ली गई है। फेसबुक पर आईपीएस अधिकारी का फर्जी एकाउंट बनाकर राजस्थान में रहने वाले उनके रिश्तेदार सुशील भंडारी से 42 हजार रुपये की ठगी यूपीआई के जरिए कर ली गई है। मामले में आईजी ने आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) से लिखित शिकायत करते हुए केस दर्ज कराया है। जालसाजों ने इनके नाम पर सोशल मीडिया फेसबुक पर 9 और इंटाग्राम पर 4 फर्जी एकाउंट बनाया।

लगातार मिल रहीं धमकियों के बीच पटना सहित देश भर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। पटना एयरपोर्ट पर 30 दिनों का हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा से संबंधित बैठक में कई दिशा-निर्देशों पर अमल करने को लेकर चर्चा हुई। विमानन कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की गई। वहीं, केंद्र सरकार ने विमान कंपनियों को मिल रही बम की झूठी कॉल के मामलों में सख्ती से निपटने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई अड्डों पर सुरक्षा पुख्ता करने के लिए बम थ्रेट एसेसमेंट कमेटी को सक्रिय कर दिया है।

बिहार में वाहनों की बिक्री का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष के सात माह में बिक्री का ग्राफ 43 फीसदी गिरा है। अक्टूबर में भी अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। इस माह भी सड़क पर आने वाले नए वाहनों की संख्या कम ही है। हालांकि, त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। ऐसा तब है जबकि इस वर्ष मार्च से अप्रैल में बिक्री का ग्राफ बढ़ा था। मार्च 2024 में सूबे में 1.25 लाख वाहन बिके थे, जबकि अप्रैल में बिक्री बढ़कर 1.44 लाख पहुंच गयी। सितंबर में वाहनों की बिक्री घटकर 83 हजार पर पहुंच गयी है।



Source link


Spread the love share