नीतीश थक चुके हैं, उनका टाइम खत्म; तेजस्वी यादव बोले- अब हमें नया बिहार बनाना है

Spread the love share


तेजस्वी यादव ने बांका मेें कार्यकर्ता संवाद यात्रा के दौरान कहा कि नीतीश कुमार का टाइम अब खत्म हो चुका है। उनसे बिहार नहीं चलने वाला है। अब हम नया बिहार बनाएंगे।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तानबांकाबुध, 16 अक्टूबर 2024 11:23 पूर्वाह्न
शेयर करना शेयर करना

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बुधवार को बांका से कार्यकर्ता संवाद यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश थक चुके हैं, उनका समय खत्म हो चुका है। उनसे अब बिहार चलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि अब हम लोगों को नया बिहार बनाना है।

आरजेडी कार्यकर्ताओं से संवाद पर निकले तेजस्वी ने बांका में मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार की मौजूदा सरकार राज्य के विकास के लिए कोई काम नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। बिजली का स्मार्ट मीटर ‘स्मार्ट चीटर’ बन गया है। इससे आम जनता को परेशानी हो रही है।

ये भी पढ़े:तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता संवाद यात्रा का शिड्यूल क्यों बदला, सामने आई यह वजह

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया कि जब वह सरकार में थे तो बिहार में बेरोजगारी के लिए लगातार काम किया गया। मगर, बीते 10 महीने से जो एनडीए सरकार बनी है इस दौरान कोई भी काम नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अफसर शाही चरम पर है। बिहार के दम पर केंद्र के सरकार बनी है, फिर भी बिहार को केंद्र सरकार ने उपेक्षित रखा है। उन्होंने कहा कि वह जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलने आए हैं, इसलिए पार्टी के पंचायत अध्यक्षों के साथ विस्तार से वार्ता करेंगे। ताकि पार्टी का विस्तार हो सके तथा आरजेडी और मजबूत हो।



Source link


Spread the love share