राहुल गांधी की रैलियों पर सस्पेंस खत्म, 25 अप्रैल को कोलकाता और श्रीरामपुर में गरजेंगे

Spread the love share



Rahul Gandhi Bengal Rally Schedule: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के सियासी घमासान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनावी दौरों पर बना संशय खत्म हो गया है. पुलिस प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण पहले रद्द की गयी रैलियों को अब नये सिरे से पुनर्निर्धारित (Reschedule) किया गया है.

25 अप्रैल को बंगाल आयेंगे राहुल गांधी

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस ने इस बात की पुष्टि की है कि राहुल गांधी अब 25 अप्रैल को बंगाल के दौरे पर आयेंगे. कोलकाता और हुगली के श्रीरामपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इससे पहले पार्टी ने आरोप लगाया था कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के इशारे पर प्रशासन ने रैलियों की मंजूरी नहीं दी थी.

राहुल गांधी का नया शेड्यूल

  • कांग्रेस पार्टी के मुताबिक, राहुल गांधी दूसरे चरण की वोटिंग से पहले 25 अप्रैल को बंगाल के दौरे पर आयेंगे.
  • राहुल गांधी की पहली रैली कोलकाता के ऐतिहासिक शहीद मीनार मैदान में दोपहर करीब 2:30 बजे होगी.
  • कोलकाता के बाद राहुल गांधी हुगली जिले के श्रीरामपुर पहुंचेंगे, जहां वे दूसरी बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशासन और कांग्रेस के बीच खिंची थी तलवारें

इससे पहले राहुल गांधी की ये रैलियां 23 अप्रैल को होनी थीं. इन रैलियों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. कांग्रेस ने पहले कोलकाता के रामलीला पार्क (पार्क सर्कस मैदान), मटियाबुर्ज और श्रीरामपुर स्टेडियम में 23 अप्रैल को रैलियों की योजना बनायी थी. प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य तकनीकी कारणों का हवाला देकर मंजूरी नहीं दी थी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ‘लोकतंत्र’ की पहली परीक्षा, 152 विधायक चुनने के लिए 44378 बूथ पर वोट करेगी 3.61 करोड़ जनता, पोलिंग पार्टियां रवाना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने TMC पर बोला हमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मालदा और मुर्शिदाबाद में राहुल गांधी की रैलियों को मिली अपार सफलता से तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों घबरा गयी हैं. इसी घबराहट में रैलियों को रोकने की कोशिश की गयी.

इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम में वोट से पहले हाई-वोल्टेज ड्रामा, TMC का आरोप- केंद्रीय बलों ने ग्रामीणों पर किया हमला

मतदान से ठीक पहले बढ़ेगी चुनावी तपिश

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को है, जबकि दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. राहुल गांधी की ये रैलियां दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव में दागी और करोड़पति उम्मीदवारों की बाढ़, 129 सीटें ‘रेड अलर्ट’ सीटें, पढ़ें ADR की पूरी रिपोर्ट

बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- मुख्यमंत्री जांच में हस्तक्षेप करें तो लोकतंत्र खतरे में

बंगाल चुनाव में 39 लाख लीटर शराब जब्त, 2 राज्यों में जब्ती 1000 करोड़ के पार

ममता दीदी, कभी मां दुर्गा और श्रीराम का नाम लेना भी सीखिए, 4 मई TMC का आखिरी दिन : हिमंता बिस्व सरमा

पोस्ट राहुल गांधी की रैलियों पर सस्पेंस खत्म, 25 अप्रैल को कोलकाता और श्रीरामपुर में गरजेंगे पर पहली बार दिखाई दिया Prabhat Khabar.



Source link


Spread the love share

Leave a Reply