Health Tips: हड्डियां अब नहीं होंगी कमजोर, कैल्शियम की कमी को दूर करेंगे ये ड्रिंक्स

Spread the love share



स्वास्थ्य युक्तियाँ: हमारे शरीर के लिए कैल्शियम काफी जरूरी मिनरल माना जाता है. जब हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम का डेली डोज मिलता है तो ऐसे में हमारी हड्डियां तो मजबूत रहती ही हैं बल्कि इसके साथ ही हम कई तरह की अन्य समस्याओं से भी बचे हुए रहते हैं. वहीं, जब हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है तो ऐसे में हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है जिसे बाद में ठीक करना संभव भी नहीं होता है. ऐसे में अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो तो ऐसे में कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं. इन ड्रिंक्स के नियमित सेवन से आपके शरीर में हो रही कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता है.

दूध

अगर आप कैल्शियम की कमी को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में दूध से बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता है. कैल्शियम के लिए इसे एक क्लासिक सोर्स माना जाता है. बता दें दूध में पाया जाने वाला कैल्शियम आपके शरीर में काफी जल्दी और आसानी से एब्जॉर्ब होता है. अगर आप सिर्फ एक कप दूध पी लेते हैं तो इसमें आपको 300 मिलीग्राम तक कैल्शियम मिल जाता है. इसके सेवन से मसल रिकवरी में भी मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: डायबिटीज के हो सकते हैं ये लक्षण, अगर दिखे तो हो जाएं सावधान

यह भी पढ़ें: Health Tips: क्या होगा अगर आप एक साथ खा लें सेब और केला? पाएं चौंकाने वाला जवाब

आल्मंड मिल्क

अगर आप एक लो कैलरी ड्रिंक की तलाश में हैं तो ऐसे में फोर्टिफाइड आल्मंड मिल्क से बेहतर आपके लिए और कुछ हो ही नहीं सकता है. इसमें आपको भरपूर मात्रा में प्लांट बेस्ड कैल्शियम मिल जाता है. सिर्फ एक कप फोर्टिफाइड आल्मंड मिल्क में आपको 450 मिलग्राम तक कैल्शियम मिल जाता है. इसका सेवन ब्रेकफास्ट के दौरान करने से कैल्शियम लेवल्स में बूस्ट मिल सकता है.

सोया मिल्क

शरीर में हो रही कैल्शियम की कमी को दूर करने में सोया मिल्क भी आपकी काफी मदद कर सकता है. 100 ग्राम सोया मिल्क में आपको 25 मिलिग्राम कैल्शियम मिल जाता है. आप इस ड्रिंक का सेवन सुबह नाश्ते में या फिर दिन के किसी भी समय कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर सुबह पीना चाहिए किशमिश का पानी? फायदे जानकार चौंक जाएंगे आप

योगर्ट स्मूदी

एक कप दही और एक कटोरे फलों में आपको 300 मिलीग्राम तक कैल्शियम मिल जाता है. इस ड्रिंक के सेवन से आपको भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स भी मिल जाते हैं. इस ड्रिंक के सेवन से आपका डाइजेशन भी बेहतर रहता है. आप इस ड्रिंक का सेवन सुबह के समय या फिर दोपहर में लंच के बाद कभी भी कर सकते हैं.

चिआ सीड

अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो रही है तो ऐसे में भी आप चिआ सीड ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं. चिआ सीड्स में आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिल जाता है और यह आपके शरीर के लिए काफी हाइड्रेटिंग भी होता है. आप इसका सेवन दोपहर या फिर शाम के समय भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Health Tips: सर्दियों से पहले इन चीजों के सेवन से बेहतर होगी इम्युनिटी, डायट में जरूर करें शामिल

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.



Source link


Spread the love share