स्किन को तेजी से बूढ़ा बना रही खान-पान की ये चीजें – उम्र से पहले छिन रही जवानी

Spread the love share


Anti-Aging Diet Tips: हम अक्सर झुर्रियों, ढीली त्वचा और डार्क सर्कल्स के लिए धूप, प्रदूषण या उम्र को जिम्मेदार मानते हैं, लेकिन योग और आयुर्वेद की दृष्टि से समय से पहले स्किन एजिंग की असली वजह शरीर के अंदर चल रही प्रक्रियाएं भी हैं.

खराब पाचन, हार्मोन असंतुलन, तनाव और गलत खानपान त्वचा को अंदर से कमजोर कर देते हैं. क्योंकि त्वचा शरीर का आखिरी अंग है जिसे पोषण मिलता है, इसलिए डाइट और लाइफस्टाइल की गड़बड़ी सबसे पहले चेहरे पर नजर आती है.

Anti-Aging Diet Tips: रोज खा रहे हैं ये चीजें? तेजी से बढ़ सकती है स्किन एजिंग

स्किन एजिंग

1. ज्यादा चीनी (Excess Sugar)

अधिक शुगर लेने से शरीर में ग्लाइकेशन प्रक्रिया बढ़ती है, जिसमें शुगर कोलेजन और इलास्टिन से चिपककर उन्हें कमजोर कर देती है. इससे त्वचा ढीली पड़ती है और झुर्रियां जल्दी आती हैं. मिठाइयों, बेकरी आइटम और सॉफ्ट ड्रिंक्स से दूरी रखें.

2. पैकेज्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड

ऐसे फूड्स में प्रिज़र्वेटिव और केमिकल ज्यादा होते हैं और प्राण ऊर्जा कम. ये पाचन को कमजोर करते हैं, जिससे त्वचा बेजान दिखती है. ताजा, घर का बना और मौसमी भोजन स्किन हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद है.

3. मैदा और रिफाइंड फूड

रिफाइंड आटा फाइबर और मिनरल्स से खाली होता है. यह ब्लड शुगर तेजी से बढ़ाता है और टॉक्सिन जमा करता है. इसकी जगह साबुत अनाज और मिलेट्स (ज्वार, बाजरा, रागी) अपनाने की सलाह दी जाती है.

4. डीप फ्राइड और ऑइली फूड

बार-बार तले हुए और गरिष्ठ भोजन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है और फ्री रेडिकल्स त्वचा कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं. इससे पिगमेंटेशन और एजिंग तेज होती है. स्टीम्ड, हल्का भुना या उबला भोजन बेहतर है.

5. जरूरत से ज्यादा नमक, कैफीन और शराब

अधिक नमक शरीर में पानी का संतुलन बिगाड़ता है, जिससे सूजन और ड्राइनेस बढ़ती है. ज्यादा कैफीन और अल्कोहल नींद और हार्मोन संतुलन बिगाड़कर स्किन एजिंग को तेज करते हैं.

एक-एक कर खराब आदतें छोड़ें – फर्क चेहरे पर साफ दिखेगा.

यह भी पढ़ें: Coffee for Dark Circles: डार्क सर्कल से परेशान हैं? कॉफी के ये असरदार घरेलू नुस्खे करेंगे कमाल

यह भी पढ़ें: Vitamin C Brightening Natural Face Serum: नाइट स्किनकेयर के लिए बेस्ट नेचुरल सीरम, दाग-धब्बों से मिलेगी राहत

पोस्ट स्किन को तेजी से बूढ़ा बना रही खान-पान की ये चीजें – उम्र से पहले छिन रही जवानी पर पहली बार दिखाई दिया Prabhat Khabar.



Source link


Spread the love share