संजय दत्त ने 65 की उम्र में चौथी बार रचाई शादी! भगवा धोती-कुर्ता पहन लिए सात फेरे, देखें वीडियो

Spread the love share


संजय दत्त ने की चौथी शादी: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने एक बार फिर सात फेरे लिए हैं. 65 की उम्र में एक्टर एक बार फिर दूल्हा बने हैं. दरअसल संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे देखकर लग रहा है कि एक्टर ने चौथी बार शादी कर ली है. इस वीडियो में उनकी दुल्हनिया का भी चेहरा दिखाई दे रहा है.

अब आप सोच रहे होंगे कि उन्होंने किससे शादी की है? तो बता दें कि संजय दत्त ने किसी और से नहीं, बल्कि अपनी तीसरी पत्नी मान्यता दत्त के साथ ही दोबारा सात फेरे लिए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक्टर को मान्यता का हाथ थामकर उनके साथ अग्नि के फेरे लेते देखा जा सकता है.


मान्यता दत्त ने शेयर की तस्वीरें
वायरल वीडियो में संजय दत्त भगवा रंग का धोती-कुर्ता पहने दिखाई दे रहे हैं. वहीं मान्यता दत्त सिंपल ऑफ व्हाइट सूट में नजर आ रही हैं. इस वीडियो के अलावा मान्यता ने खुद भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में वे और संजय हवन कुंड के आगे बैठे नजर आ रहे हैं. इस दौरान संजय दत्त पीले रंग का कुर्ता पायजामा पहने दिखे. वहीं प्रिंटेड सूट पहने मान्यता हाथ जोड़कर पूजा करती दिखाई दीं.


Sanjay Dutt ने 65 की उम्र में चौथी बार रचाई शादी! भगवा धोती-कुर्ता पहन लिए सात फेरे, देखें वीडियो

कैप्शन में लिखा- ‘जय माता दी’
इस तस्वीर के साथ मान्यता ने कैप्शन में लिखा- ‘जय माता दी.’ दूसरी फोटो मान्यता की सेल्फी है जिसमें वे अपने माथे पर लगा तिलक फ्लॉन्ट करती दिखीं. हालांकि खुद संजय दत्त या मान्यता ने अपनी दोबारा शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.

ये भी पढ़ें: जब ईरानी डांसर के लिए धड़का था अमिताभ बच्चन का दिल, गुस्से में जड़ दिया था रेखा को थप्पड़… जानें किस्सा





Source link


Spread the love share