राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लाप

Spread the love share


एक्टर राजपाल यादव ने अपनी शानदार कॉमेडी से फैंस को खूब हंसाया है. उनके एक-एक कैरेक्टर ने अपनी कहानी लिखी है. इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया. लेकिन अब एक्टर मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं. लेकिन वो बिल्कुल अकेले हैं. एक वक्त था जब राजपाल यादव के घर स्ट्रगलिंग एक्टर्स का अड्डा लगता था.

राजपाल यादव के घर पर खाते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे एक्टर्स उनके घर रोज खाते पीते थे. ये बात कई एक्टर्स ने खुद ही कबूली है कि राजपाल का दिल बहुत बड़ा था. शाम में सभी एक्टर्स का उनके घर जुटाव होता था. सभी खाते पीते थे. कुछ ने तो ये भी कहा है कि उनका घर लंगर लगने जैसा होता था. द लल्लनटॉप में नवाजुद्दीन ने बताया था, ‘राजपाल यादव बहुत कमाल शख्स हैं. जब राजपाल यादव का मुंबई में काम चल रहा था. तो बहुत लोग उनके घर खाते थे. उन्होंने कभी इंकार नहीं किया. उफ्फ नहीं की. राजपाल यादव के घर पर हम स्ट्रगलिंग एक्टर्स का लंगर होता था. वो बहुत मजाक करते थे.’

आज राजपाल यादव जेल में हैं लेकिन बॉलीवुड में उनके दोस्त उनकी सुध नहीं ले रहे हैं.

राजपाल यादव हुए इमोशनल

यहां तक कि सरेंडर करते समय राजपाल यादव इमोशनल हो गए. उन्होंने ये भी कहा- सर क्या करें, मेरे पास पैसे नहीं है. कोई दोस्त नहीं  है, कोई उपाय नहीं है. हम अकेले हैं. मुश्किल समय में हमें खुद ही डील करना पड़ रहा है.

वहीं एक्टर दिब्येंदु भट्टाचार्य ने भी बताया था कि राजपाल यादव के घर पर खाने-पीने का अड्डा लगता था. उन्होंने कहा था, ‘हम सारे दोस्त वहीं मिलते थे. उनके घर पर ही खाना बनाते थे. वो एक समय था. उस समय हमें कल की चिंता नहीं था.’

बता दें कि राजपाल यादव के मुश्किल वक्त एक्टर सोनू सूद ने मदद का हाथ हाथ आगे बढ़ाया है और फिल्म ऑफर की है.





Source link


Spread the love share