रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को ‘धड़क 2’ की डायरेक्टर ने बताया ‘घिनौनी’, कहा- ‘नफरत और हिंसा इसके DNA

Spread the love share


रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को लोगों ने इतना पसंद किया कि ये रिलीज के साथ ही ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म बन गई. फिल्म को दर्शकों का तो जबरदस्त प्यार मिल रहा है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से ही कुछ लोग हैं जिन्होंने फिल्म को नापसंद कर दिया है. ‘धड़क 2’ की निर्देशक शाजिया इकबाल ने रणवीर सिंह की इस फिल्म को घिनौता और नफरत फैलाने वाली फिल्म बताया है.

इशारों में कही अपनी बात

दरअसल शाजिया इकबाल ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कुछ पोस्ट्स किए हैं. उन्होंने किसी फिल्म का नाम तो नहीं लिखा लेकिन उन्होंने जिस तरह से लिखा है उससे साफ है कि उन्होंने यहां ‘धुरंधर’ के बारे में ही लिखा है. शाजिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- ‘कितनी घिनौनी फिल्म है. ये छिपा हुआ या अनइंटेंशनल नहीं है. नफरत और हिंसा भड़काना इस फिल्म के डीएनए में है’. हालांकि उन्होंने फिल्म का नाम नहीं लिखा, पर फिल्म का गाना बैकग्राउंड में लगाया है.

‘अल्पसंख्यों की परवाह नहीं करते’

इसके अलावा उन्होंने एक अन्य स्टोरी में लिखा, ‘लेकिन ये एक अच्छी बनी हुई फिल्म है ना, गाइज. कुछ कूल बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ. बहुत बढ़िया, इंडस्ट्री के ड्यूड ब्रोज. खुशी है कि ज्यादातर लोग अल्पसंख्यकों की इतनी भी परवाह नहीं करते कि अपनी खुली बेपरवाही को छिपा भी लें’. इस स्टोरी के साथ उन्होंने ‘धुरंधर’ का ही सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला गाना Fa9la लगाया.

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को 'धड़क 2' की डायरेक्टर ने बताया 'घिनौनी', कहा- 'नफरत और हिंसा इसके DNA में

बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की रिलीज से पहले इस फिल्म का ज्यादा प्रचार- प्रसार नहीं किया गया, इस फिल्म को थिएटर में देखने के बाद ही लोगों ने पसंद किया. इसी तरह इसका कारवां बढ़ता गया और लोगों ने फिल्म को बहुत पसंद किया. वहीं बीते दिन ही फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है. ओटीटी पर देखकर भी लोग इस फिल्म को खूब सारा प्यार दे रहे हैं।



Source link


Spread the love share