मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी का वीडियो वायरल: क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर उनकी एक्स वाइफ हसीन जहान ने साल 2018 में मैच फिक्सिंग और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. बाद में उन्होंने तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर लीं. हाल ही में मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. ये वीडियो उनके बेडरूम का है.
वायरल वीडियो में मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ व्हाइट कलर का आउटफिट पहने ऐश्वर्या राय के आइटम सॉन्ग कजरारे पर रील बनाती नजर आ रही हैं. इस दौरान वे कभी कुर्सी पर बैठती हैं, कभी सोफे पर लेटती हैं तो कभी बेड पर सोती हैं. ये वीडियो खुद हसीन जहान ने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस वीडियो को लेकर वे जमकर ट्रोल हो रही हैं.
सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल
हसीन जहान का ये वीडियो देख फैंस शमी के उन्हें तलाक देने के फैसले को सही ठहरा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘मोहम्मद शमी जिंदगी में हमेशा सही फैसला लेते हैं. लव यू शमी भाई.’ दूसरे ने लिखा- ‘शमी भाई का फैसला बिलकुल सही था.’ एक और यूजर ने लिखा- ‘इन्हीं हरकतों के कारण शमी भाई ने छोड़ दिया.’ इसके अलावा एक शख्स ने लिखा- ‘ये कैसी औरत है यार, मोहम्मद शमी ने उनसे शादी करके अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती की.’
शादी के चार साल बाद ही अलग हुए मोहम्मद शमी और हसीन जहान
बता दें कि मोहम्मद शमी और हसीन जहान ने साल 2014 में शादी की थी. शादी के चार साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया. उनकी एक बेटी भी है. कोलकाता की एक अदालत ने शमी को जनवरी 2023 तक हसीन जहां को हर महीने माह 1.30 लाख रुपए एलीमनी के तौर पर देने का आदेश दिया था. इसमें 50,000 रुपए उनकी एक्स वाइफ की मेंटेनेंस के लिए 80,000 रुपए उनकी बेटी की परवरिश के लिए देने का आदेश दिया गया था.