‘फिल्म को राजनीति से जोड़ना सही नहीं है’, राकेश बेदी ने बिना नाम लिए ‘इमरजेंसी’ पर कसा तंज

Spread the love share


आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी ओपनिंग के साथ इतिहास रच दिया है. हालांकि जहां एक तरफ फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे ‘प्रोपेगेंडा’ बताकर सवाल भी उठा रहे हैं. इसी बीच फिल्म में ‘जमील जमाली’ का किरदार निभाने वाले एक्टर राकेश बेदी ने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

कंगना रनौत की इमरजेंसी पर कसा तंज

हाल ही में एनडीटीवी के साथ एक इंटरव्यू में राकेश बेदी ने साफ कहा कि ‘मैं राजनीति में नहीं, बल्कि सिनेमा में विश्वास रखता हूं. हर किसी को फिल्म पसंद या नापसंद करने का हक है, लेकिन किसी फिल्म को राजनीतिक सोच से जोड़ देना सही नहीं है. दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा फैसला होता है और ‘धुरंधर’ को लोग पसंद कर रहे हैं’. इसी बीच उन्होंने बिना नाम लिए कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर भी तंज कसते हुए कहा कि हाल में कुछ राजनीतिक विषयों पर बनी फिल्में आईं, लेकिन वो ज्यादा दिन थिएटर में नहीं टिक पाईं. इसके मुकाबले ‘धुरंधर’ की कहानी और स्क्रीनप्ले काफी मजबूत है और फिल्म बड़े स्तर पर बनाई गई है, जो दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही है.

फिल्म को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

बता दें, आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है. साथ ही ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म बन चुकी है. दिसंबर 2025 में रिलीज हुए इसके पहले पार्ट को भी दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. हालांकि विवादों के बावजूद फिल्म को मिल रहे समर्थन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों के बीच इसका बहुत क्रेज है.



Source link


Spread the love share