गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा सिंगर अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की खबर से इमोशनल हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि अरिजीत सिंह जीनियस हैं और हमें उन्हें वापस चाहते हैं.
अनिल शर्मा ने की पोस्ट
अनिल शर्मा ने पोस्ट कर लिखा- अरिजीत सिंह सच्चे जीनियस हैं. आपने हमारे लिए खूबसूरत गाने गाए हैं. चाहे जीनियस का तेरा फितूर हो और गदर 2 का दिल झूम. अभी तो और भी बहुत से सॉन्ग मुझको ही नहीं सारी इंडस्ट्री को, सारी जनता को चाहिए तुमसे. उम्मीद है कि जल्द वापस आओगे. क्योंकि एक सिंगर जा आनंद और जीवन गीत गाना ही है. थोड़ा सा रेस्ट कीजिए, हम सभी को आपकी वापसी की जरुरत है.
बता दें कि अनिल शर्मा ने अरिजीत सिंह के दो गाने तेरा फिर और झूम के वीडियोज शेयर किया. तेरा फितूर 2018 में आई फिल्म जीनियस का गाना है. वहीं दिल झूम 2023 में आई फिल्म गदर 2 का गाना है. अनिल शर्मा ने अरिजीत सिंह से रिटायरमेंट न लेने की रिक्वेस्ट की है.
#अरिजीत सच #तेज़ दिमाग वाला .. आपने हमारे लिए .. मेरी फिल्मों के लिए .. सबसे खूबसूरत गाना गाया है .. बी इट #तेज़ दिमाग वाला तेरा फितूर या #gadar2 DIL JHOOM abhi toh aur bhi bahut se songs mujhko hi nahi sari industry ko , sari janta ko chaiye tumse .. ummeed hai jald vapas aayoge .. kyunki ek singer ja… pic.twitter.com/CCOANY5Uki
– अनिल शर्मा (@Anilsharma_dir) 29 जनवरी 2026
अरिजीत सिंह ने पोस्ट कर की थी अनाउंसमेंट
बता दें कि अरिजीत सिंह ने मंगलवार को प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की अनाउंसमेंट की. उन्होंने लिखा कि उनकी ये जर्नी शानदार रही. लेकिन अब वो कोई भी प्लेबैक सिंगिंग के प्रोजेक्ट्स नहीं लेंगे. अरिजीत ने ये भी साफ किया कि वो सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले रहे हैं. वो म्यूजिक बनाते रहेंगे. वो इंडियन क्लासिकल म्यूजिक बनाएंगे.
अरिजीत सिंह की इस पोस्ट पर बादशाह और अमाल मलिक ने भी रिएक्ट किया था. वहीं विशाल ददलानी ने एक पोस्ट कर लिखा कि सक्सेस शांति की गारंटी नहीं. हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट में अरिजीत सिंह का नाम नहीं लिया था. लेकिन अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद उन्होंने ये पोस्ट की थी. बता दें कि अरिजीत सिंह ने 2011 में प्लेबैक सिंगिंग की जर्नी शुरू की थी और उन्हें बहुत पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी.