हथेली पर शुक्र पर्वत : हस्तेरखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हथेली पर बुध, शुक्र, गुरु और शनि समेत कुछ पर्वत मौजूद होते हैं। जो व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, लव, करियर,आर्थिक स्थिति समेत जीवन के कई पहलुओं के बारे में शुभ-अशुभ संकेत देते हैं। हथेली पर शुक्र पर्वत का बड़ा महत्व है। हथेली पर मणिबंध के ऊपर और अंगूठे के नीचे जो उभार होता है, उसे शुक्र पर्वत कहा जाता है। शुक्र पर्वत का क्षेत्र कला,शिल्प और सौंदर्य के प्रति दिलचस्पी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि शुक्र पर्वत पर उभार होने पर व्यक्ति का जीवन भौतिक सुख-सुविधाओं में व्यतीत होता है। ऐसे जातक बहुत सौभाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों में ऊर्जा और आत्मविश्वास की कमी नहीं होती है। आइए पुस्तक ‘इंडियन पॉमिस्ट्री’ की मदद से शुक्र पर्वत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
शुक्र पर्वत के शुभ-अशुभ संकेत
मान्यता है कि जिन लोगों के हथेली पर शुक्र पर्वत पूर्ण रूप से विकसित और उभरा हुआ होता है। ऐसे लोग बहुत आकर्षक होते हैं और ऐशोआराम में जीवन व्यतीत करते हैं। इन्हें जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।
शुक्र पर्वत पर त्रिभुज,वर्ग या क्रॉस का निशान भी बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे लोगों को धन की कमी नहीं होती है।
ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के शुक्र पर्वत सितारे का निशान होता है। ऐसे लोग लव रिलेशनशिप में सफल होते हैं। पार्टनर इन पर खूब प्रेम लुटाते हैं।
वहीं, शुक्र पर्वत पर द्वीप का चिन्ह एक अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। यह वैवाहिक जीवन में परेशानियों का इशारा हो सकता है।