नवरात्रि नवमी 2024 तिथि: आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित पर्व नवरात्रि की नवमी तिथि बहुत खास मानी गई है। नवमी के दिन भक्त हवन-पूजन करने के साथ ही कन्या पूजन भी करते हैं। नवरात्रि की नवमी को मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस साल नवरात्रि में तिथियों की वृद्धि व क्षय होने की वजह से अष्टमी व नवमी तिथि को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन है। जानें नवरात्रि की नवमी कब है व हवन और कन्या पूजन के मुहूर्त-
नवरात्रि की नवमी कब है 2024- नवमी तिथि 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 06 मिनट पर प्रारंभ होगी और नवमी तिथि का समापन 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर होगा। इस साल अष्टमी व नवमी एक ही दिन 11 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी।
क्यों एक ही दिन मनाई जाएगी अष्टमी व नवमी-
ज्योतिष गणना के अनुसार, सप्तमी तिथि 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी और आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 06 मिनट तक रहेगी। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, सप्तमी युक्त अष्टमी व्रत रखने की मनाही है, इसलिए अष्टमी का व्रत 10 अक्टूबर को नहीं बल्कि 11 अक्टूबर को किया जाएगा और इस दिन ही यानी 11 अक्टूबर 2024 को नवमी भी मनाई जाएगी। रात्रिकालीन अष्टमी तिथि की पूजा 10 अक्टूबर को महानिशा में की जाएगी।
नवमी तिथि को किया जाता है हवन व कन्या पूजन- नवरात्रि की नवमी को भक्त मां दुर्गा की पूजा करने के साथ ही हवन व कन्या पूजन भी करते हैं। जानें शुभ मुहूर्त-
11 अक्टूबर को हवन व कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त-
चर – सामान्य: 06:19 ए एम से 07:46 ए एम
लाभ – उन्नति: 07:46 ए एम से 09:13 ए एम
अमृत – सर्वोत्तम: 09:13 ए एम से 10:40 ए एम
शुभ – उत्तम: 12:07 पी एम से 01:34 पी एम