Gemstone: किन लोगों को मोती धारण करना चाहिए? जानिए इसके फायदे और दोष

Spread the love share


Gemstone : ज्योतिष में मोती को चंद्र प्रिय रत्न माना गया है। मान्यता है कि कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होने पर मोती रत्न का प्रयोग लाभकारी साबित हो सकता है। इस रत्न को सोमवार के दिन पहनना शुभ होता है। हालांकि, किसी भी रत्न को पहनने से ज्योतिषीय सलाह जरूर लेना चाहिए। श्री पं. राधाकृष्ण पाराशर द्वारा लिखी गई पुस्तक रत्न विज्ञान के अनुसार, जिन व्यक्तियों का जन्म 21 दिसंबर से 27 जनवरी तक और 21 जून से लेकर 27 जुलाई तक और 21 अप्रैल से 27 मई के बीच हुआ हो, उनके लिए मोती पहनना बेहद लकी रत्न साबित हो सकता है। आइए जानते हैं मोती पहनने के लाभ…

मोती पहनने के फायदे :

मान्यता है कि मोती पहनने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

मानसिक शांति के लिए भी मोती रत्न लाभकारी माना गया है।

रत्न ज्योतिष के मुताबिक,आधी-व्याधि से छुटकारा पाने के लिए यह महारत्न बेहद शुभ होता है।

यह भी धारणा है कि मोती को पास रखने से दीर्घायु प्राप्त होती है।

रत्न ज्योतिष के अनुसार, मोती पहनने से व्यक्ति को क्रोध कम आता है।

मोती रत्न के दोष :

टूटा हुआ, बारीक रेखा, मोती के चारों और गर्तमय रेखा, लाल या काले रंग की मस्सा की आकृति की मोती, कुशता या पतलापन,चेचक के दाने के समान मोती,तीन कोनों वाली मोती, तांवे जैसी सुर्खी मोती,चिपटा,मूंगे के समान लाल रंग की मोती, कौवे के पंख या पैर के समान दाग वाली मोती को धारण करना शुभ नहीं होता है। यह मोती के दोष माने जाते हैं। मान्यता है कि इस तरह की मोती पहनने से व्यक्ति को मानसिक कष्ट समेत जीवन में कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link


Spread the love share