Vrishchik Rashifal: आज इस बात से अचानक मिलेगी खुशी, परिवार से मिलेगा सुख, करें यह उपाय

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Vrishchik Rashifal: आज वृश्चिक राशि के जातकों को यश मिलने की संभावना है. परिवार व संतान से सुख भी मिलेगा, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. चलिए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है आपक…और पढ़ें

एक्स

वृश्चिक राशिफल

दरभंगा:- आज 12 मार्च 2025 को कैसा वृश्चिक राशि वालों को अचानक ये यश प्राप्त होने की संभावना है. परिवार और संतान से सुख मिलेगा, लेकिन दूसरी ओर आज स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. आज आप कुछ उपाय के जरिए राहत पा सकते हैं. कुल मिलाकर आज का दिन मिला जुला रहने की संभावना है.

इसके बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं, कि आज, 12 मार्च 2025, बुधवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए, मानहानि कारक योग बन रहा है, जिससे समय थोड़ा कठिन रहेगा. वैवाहिक जीवन में कुछ विवाद और कष्ट हो सकते हैं. आज तृजन्य दोष रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं, जिनमें कफ, पित्त और गैस की समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा, शत्रु भी सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. इस सब के बावजूद, परिवार से सुख और संतानों से खुशी मिलेगी. अगर कोई गर्भवती महिला है, तो उसे पुत्र की प्राप्ति हो सकती है. वहीं चंद्रमा और बृहस्पति के प्रभाव से कुछ सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं और अचानक से अच्छा यश भी मिल सकता है


आज करें यह उपाय

आज कष्ट के निवारण के लिए वृश्चिक राशि के जातकों को बुधवार होने के कारण विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ व सवा किलो धनिया किसी ब्राह्मण को दान देना लाभ देगा. आज के दिन हरे रंग का वस्त्र धारण करें, और आदित्य वाल्मीकिकृत, आदित्य हृदय का पाठ और सुंदरकांड का पाठ करना श्रेष्ठ कर होगा .

घरखगोल

वृश्चिक राशि वालों को आज अचानक इस बात से मिलेगी खुशी, जानें कैसा है समय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link


Spread the love share