Bihar Chunav 2025 LIVE: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में हैं. उन्होंने समस्तीपुर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को नमन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा- “भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को सादर नमन! आज समस्तीपुर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा. फिर दोपहर करीब 12:15 बजे वहां के अपने परिवारजनों से संवाद का सुअवसर मिलेगा. इसके बाद लगभग 2 बजे बेगूसराय की जनसभा में अपने भाई-बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा. बिहार की जनता-जनार्दन का जोश और उत्साह बताता है कि इस बार के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा-एनडीए को प्रचंड जीत मिलने जा रही है.” उधर, तेजस्वी यादव ने भी कहा, “हम टूटी-फूटी और झूठी बातें नहीं करते हैं. जो कहेंगे वो करेगे… अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेगा तो बिहार के लोग भी मुख्यमंत्री बनेंगे. अपराध, भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाएंगे.”
दरभंगा जिले से बड़ी खबर सामने आई है. दरभंगा ग्रामीण विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी ईश्वर मंडल की प्रचार गाड़ी पर मनिगाछी प्रखंड के रामनगर गांव में हमला किया गया. घटना के दौरान उपद्रवियों ने पोस्टर और बैनर फाड़ दिए और गाड़ी में तोड़फोड़ की कोशिश की. प्रत्याशी ईश्वर मंडल ने आरोप लगाया है कि विपक्षी दलों ने बच्चों और नाबालिगों को आगे कर यह हमला करवाया, ताकि माहौल बिगाड़ा जा सके. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ईश्वर मंडल ने बताया कि इस मामले में वे आज स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराएंगे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
बिहार में विधानसभा चुनाव का सुपर शुक्रवार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार में रैलियां करने वाले हैं. दोपहर के वक्त प्रधानमंत्री समस्तीपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.इसके अलावा बेगूसराय में भी चुनावी रैली करेंगे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सीवान और बक्सर में जनसभा करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा हाजीपुर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे. उधर, तेजस्वी यादव भी चार जनसभाएं करने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव की सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में 4 जनसभाएं होंगी.
24 अक्टूबर 2025 11:11 IST
Bihar Chunav 2025 LIVE: वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी का बीजेपी पर हमला
बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी का बड़ा बयान सामने आया. महागठबंधन में डिप्टी सीएम घोषित होने के बाद मुकेश सहनी ने कहा- बीजेपी को फिक्र करने की आवश्यकता नहीं है. यही बीजेपी है हमारे अल्पसंख्यक भाई को कहते थे कि हिंदुस्तान को छोड़कर दूसरे जगह चले जाओ. यह आज उनको डर सताने लगा है यह बताएं बीजेपी की क्या अति पिछड़ा का बेटा मल्लाह का बेटा डिप्टी सीएम बनाना उनके पेट में दर्द क्यों हो रहा है. अल्पसंख्यक भाई के लिए फिक्र मत कीजिए. आपके पास भी शाहनवाज हुसैन आप उनकी बात कीजिए. देश में जो अल्पसंख्यक भाई हैं, उनके लिए आप सोचिए. नफरत की राजनीति मत कीजिए. सबसे पहले मेरा सवाल है बीजेपी वालों से क्या आपको तकलीफ हो रहा है. एक मल्लाह का बेटा अगर राज्य में अगर सरकार बनाता है, डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनता है, तो आपको दर्द इतना क्यों हो रहा है आप इतनी परेशान क्यों हो रहे हैं. हमें तो पता है कि आपको दर्द और परेशानी इस बात का होता है कि एक गरीब पिछड़ा का बेटा कैसे राजनीतिक रूप से बन सकता है. कैसे हम मंत्री बने तो हमारे विधायक को खरीद लिया और हमें सरकार से बाहर कर दिया, जिन सीटों पर फैमिली फाइट हो रही है उन पर, मुकेश साहनी ने कहा कि- आने वाले समय में सीटों पर आपसी सहमति बन चुकी है. बहुत जगह पर नाम रिटर्न ले चुके हैं आगे चलकर सब ठीक हो जाएगा. प्रधानमंत्री आज बिहार आ रहे हैं इस पर मुकेश सहनी ने कहा मोदी जी बिहार आते हैं बिहार उनके आने का एक मकसद होता है बिहारी को गुमराह करना. बिहार को गुमराह करके कैसे वोट लेना. दो दिन पहले देश के गृहमंत्री बिहार आए थे और इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बिहार में फैक्ट्री लगा ही नहीं सकता क्योंकि यहां पर जमीन नहीं है. आप बताइए कि यह बिहार में खेती हम लोग कहां करते हैं, टॉप टेन में हमारा बिहार है जो कृषि उत्पादन में उनकी नियत ही नहीं है कि बिहार में फैक्ट्री लगाने की. उनकी नीयत है कि बिहार एक का हर एक बार अपनी जवानी अपने बुढ़ापे जो दूसरे प्रदेशों में जाकर खपाता है. गुजरात में जाकर मजदूरी करें यह खास करके भाजपा का चाल चरित्र है बिहार में फैक्ट्री भी लगेगा बिहार में बदलाव होगा और बिहार में महागठबंधन की सरकार में बनेगी और दिल्ली में सरकार बनते ही बिहार में सब उद्योगों का रास्ता खुलेगा.
24 अक्टूबर 2025 10:53 IST
Bihar Chunav 2025 LIVE: सांसद मनोज तिवारी का बड़ा बयान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि- महागठबंधन मुस्लिम समाज को सिर्फ वोट बैंक समझती है. उनको कुछ देने का तो होता ही नहीं है. सही मायने में देखिए मुस्लिम समाज को भी अगर कुछ उसके लिए किया है तो एनडीए किया है. मोदी जी ने किया है नीतीश जी ने किया है. हालांकि, महागठबंधन में इतनी लड़ाई है आपस में ही तेजस्वी यादव अपने को cm घोषित करने में नाको चने चबाने परे हैं. इनके महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है. अभी से आई वास के लिए भले ही घोषित कर लिए हों, लेकिन ना तो राहुल गांधी को तेजस्वी स्वीकार है ना तो तेजस्वी को राहुल गांधी ने स्वीकार है. यह लोग सिर्फ अपने-अपने भलाई चाहते हैं यह ना तो मुस्लिम समाज की भाई चाहते हैं और ना तो बिहार के लोगों के भलाई चाहते हैं. खेसारी लाल यादव कह रहे हैं कि मनोज तिवारी और रवि किशन की कोई आइडेंटिटी नहीं है. मनोज तिवारी का खेसारी छोटा भाई है जो भी कहेगा सुन लेंगे.
24 अक्टूबर 2025 10:22 IST
Bihar Chunav 2025 LIVE: समस्तीपुर में पीएम मोदी ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुल को श्रद्धांजलि अर्पित की
बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा- भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को सादर नमन!
आज समस्तीपुर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा. फिर दोपहर करीब 12:15 बजे वहां के अपने परिवारजनों से संवाद का सुअवसर मिलेगा. इसके बाद लगभग 2 बजे बेगूसराय की जनसभा में अपने भाई-बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा. बिहार की जनता-जनार्दन का जोश और उत्साह बताता है कि इस बार के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा-एनडीए को प्रचंड जीत मिलने जा रही है.
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को सादर नमन!
आज समस्तीपुर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। फिर दोपहर करीब 12:15 बजे वहां के अपने परिवारजनों से संवाद का सुअवसर मिलेगा। इसके बाद लगभग 2 बजे बेगूसराय की जनसभा में अपने भाई-बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा।…
— Narendra Modi (@narendramodi) 24 अक्टूबर 2025
24 अक्टूबर 2025 10:16 IST
Bihar Chunav 2025 LIVE: पीएम मोदी की समस्तीपुर रैली पर भाजपा नेता संजय जायसवाल का बड़ा बयान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः पश्चिम चंपारण (बिहार): भाजपा नेता संजय जायसवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समस्तीपुर रैली पर कहा, “पिछले 3 महीनों में 1.15 लाख करोड़ की योजनाएं प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दी हैं. उनके आने से आज भाजपा कार्यकर्ता और बिहार की जनता नए उत्साह के साथ सभी सीटों को जीतने के लिए संकल्पित होगी.”
#घड़ी बेतिया, पश्चिम चंपारण (बिहार): भाजपा नेता संजय जायसवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समस्तीपुर रैली पर कहा, “पिछले 3 महीनों में 1.15 लाख करोड़ की योजनाएं प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दी हैं…उनके आने से आज भाजपा कार्यकर्ता और बिहार की… pic.twitter.com/Tifz7LMori
– ANI_हिन्दीन्यूज़ (@Aहिन्दीन्यूज़) 24 अक्टूबर 2025
24 अक्टूबर 2025 10:11 IST
Bihar Chunav 2025 LIVE: हम टूटी-फूटी और झूठी बातें नहीं करते…तेजस्वी यादव क्या बोले?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार और महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव ने कहा, “हम टूटी-फूटी और झूठी बातें नहीं करते हैं. जो कहेंगे वो करेगे… अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेगा तो बिहार के लोग भी मुख्यमंत्री बनेंगे. अपराध, भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाएंगे.”
#घड़ी | पटना, बिहार: राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार और महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव ने कहा, “हम टूटी-फूटी और झूठी बातें नहीं करते हैं। जो कहेंगे वो करेगे…अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेगा तो बिहार के लोग भी मुख्यमंत्री बनेंगे। अपराध, भ्रष्टाचार मुक्त… pic.twitter.com/sGCRyotzex
– ANI_हिन्दीन्यूज़ (@Aहिन्दीन्यूज़) 24 अक्टूबर 2025
24 अक्टूबर 2025 09:40 IST
Bihar Chunav 2025 LIVE: चिराग पासवान का महागठबंधन पर निशाना
बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः केंद्रीय मंत्री एवं LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने महागठबंधन पर कहा, “इनको सिर्फ वोट बैंक बना कर रखना है. मुस्लिम समुदाय की बात करेंगे लेकिन जब वक्त आएगा तब उन्हें प्रतिनिधित्व नहीं देंगे.”
#घड़ी पटना(बिहार): केंद्रीय मंत्री एवं LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने महागठबंधन पर कहा, “इनको सिर्फ वोट बैंक बना कर रखना है। मुस्लिम समुदाय की बात करेंगे लेकिन जब वक्त आएगा तब उन्हें प्रतिनिधित्व नहीं देंगे।” pic.twitter.com/vtiWWuMAv5
– ANI_हिन्दीन्यूज़ (@Aहिन्दीन्यूज़) 24 अक्टूबर 2025
24 अक्टूबर 2025 08:55 IST
Bihar Chunav 2025 LIVE: RLP अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल का अशोक गहलोत के बिहार दौरे पर तंज
बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः राजस्थान: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के बिहार दौरे पर RLP अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने कहा, “अशोक गहलोत जहां भी जाते हैं सूपड़ा साफ करके आते हैं. भजनलाल का भी जहां पगफेरा हो जाता है वहां बंटाधार हो जाता है.”
#घड़ी बीकानेर, राजस्थान: #बिहारचुनाव2025 के लिए कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के बिहार दौरे पर RLP अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने कहा, “अशोक गहलोत जहां भी जाते हैं सूपड़ा साफ करके आते हैं। भजनलाल का भी जहां पगफेरा हो जाता है वहां बंटाधार हो जाता है।”(23.10) pic.twitter.com/uLPAD6c9rx
– ANI_हिन्दीन्यूज़ (@Aहिन्दीन्यूज़) 23 अक्टूबर 2025
24 अक्टूबर 2025 08:24 IST
Bihar Chunav 2025 LIVE: इन को कबड्डी खेलने दीजिए… सांसद रवि किशन का महागठबंधन पर तंज
बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, “NDA बिहार में ऐतिहासिक जीत की ओर है. इन(महागठबंधन) लोगों को आपस में कबड्डी खेलने दीजिए…”
#घड़ी पटना, बिहार: भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, “NDA बिहार में ऐतिहासिक जीत की ओर है। इन(महागठबंधन) लोगों को आपस में कबड्डी खेलने दीजिए…” (23.10) pic.twitter.com/ZCn6thx9Rz
– ANI_हिन्दीन्यूज़ (@Aहिन्दीन्यूज़) 24 अक्टूबर 2025
24 अक्टूबर 2025 08:05 IST
Bihar Chunav 2025 LIVE: तेजस्वी यादव आज से करेंगे चुनावी जनसभाओं की शुरुआत, पांच जिलों में भरेंगे हुंकार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज से अपने चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे. वे दिनभर में पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पहली सभा कटोरिया प्रखंड के सलखुआ सिमरी बख्तियारपुर स्थित महंत मिट्टू दास हाई स्कूल में होगी. दूसरी जनसभा रैयाम चीनी मील, केवटी दरभंगा, तीसरी आनंदपुर गंगोलिया, पारू मुजफ्फरपुर, चौथी महंथ नारायण दास उच्च विद्यालय, उजियारपुर समस्तीपुर, और पांचवीं संत कबीर महत राम दयाल महाविद्यालय, बिदुपुर बाजार (वैशाली) में आयोजित होगी. इसके बाद तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में आरजेडी के प्रधान कार्यालय चकौसन बाजार और सहायक कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रमों के समापन के बाद वे पटना लौटेंगे.
24 अक्टूबर 2025 07:59 IST
Bihar Chunav 2025 LIVE: मुकेश सहनी पर क्यों भड़की AIMIM
बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः AIMIM ने बिहार में मुसलमानों के प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया. पार्टी ने कहा कि – 2% वाला डिप्टी सीएम, 13% वाला सीएम, 18% वाला दरी बिछावे”, मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस घोषित करने पर ओवैसी की पार्टी भड़क उठी.
24 अक्टूबर 2025 07:58 IST
Bihar Chunav 2025 LIVE: “टिकट चोर गद्दी छोड़” कांग्रेस प्रभारी को कार्यकर्ताओं ने घेरा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः बिहार में महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रही है. टिकट बंटवारे से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू का किया घेराव, सरेआम “टिकट चोर गद्दी छोड़” के लगे नारे, कृष्णा अल्लावरू काफी देर तक वहीं खड़े रहे.
24 अक्टूबर 2025 07:56 IST
Bihar Chunav 2025 LIVE: मैथिली ठाकुर की सभा में पाग विवाद, कांग्रेस को गायिका का रिप्लाई
बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः बिहार के चुनावी दंगल में उतरी गायिका मैथिलि की सभा में विवाद हो गया. यूपी बीजेपी विधायक केतकी सिंह मैथिलि पाग फेंकते हुए बोली “मिथिला का सम्मान ये पाग नहीं, मैथिली ठाकुर है”, कांग्रेस ने निशाना साधा तो, मैथिलि बोलीं- “मिथिलाक पाग हमर सभक प्रीत”
24 अक्टूबर 2025 07:55 IST
Bihar Chunav 2025 LIVE: पीएम मोदी का आरजेडी पर हमला
बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि- “दुर्भाग्य है कि आजकल लठबंधन वालों की देशभर में साथी पार्टियां बिहार के लोगों को गाली देती हैं, उनसे मारपीट करती हैं, कांग्रेस और RJD वालों को जवाब देना चाहिए”, युवा कार्यकर्ताओं से संवाद में बोले- “बिहार में माओवादियों से मदद लेकर चुनाव जीतता रहा है विपक्ष”