आखरी अपडेट:
Bihar Jharkhand News Today LIVE: बिहार के जमुई में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. मालगाड़ी के कई डिब्बे पुल से नीचे जा गिरे. भोजपुर में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या की गई. तो वहीं, मोतिहारी से नकली पेट्रोल-डीजल ब…और पढ़ें
बिहार-झारखंड समाचार लाइव.
बिहार झारखंड समाचार टुडे लाइव: अत्यधिक ठंड और कोहरे की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त है. ट्रेन की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है. राजधानी पटना से होकर अन्य शहरों को जाने वाली या पटना आने वाली लगभग एक दर्जन ट्रेन काफी विलंब से चल रही है. स्पेशल ट्रेन 10 से 12 घंटे विलम्ब से चल रही है तो वहीं तेजस राजधानी अमृत भारत संपूर्ण क्रांति जैसे प्रीमियम ट्रेन भी 8 से 10 घंटे विराम से चल रही है. राजगीर से नई दिल्ली और नई दिल्ली से राजगीर आने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस भी 3 घंटे विलंब से चल रही है. मगध एक्सप्रेस 8 घंटे विलम्ब से चल रही है. जयनगर गरीब रथ 14 घंटे विलंब से चल रही है. राजगीर स्पेशल एक्सप्रेस 18 घंटे लेट से चल रही है. दूसरी खबर झारखंड से है. जहां सरायकेला में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला. हाथियों में दो दिनों में दो किसानों पर हमला किया. एक किसान की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. खलिहान में धान की रखवाली कर रहा थे. घटना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है. घटना चांडिल थाना क्षेत्र के नूतनडीह गांव की है.
28 दिसंबर 202511:09 IST
Darbhanga News: दरभंगा में कबाड़ी दुकान में भीषण आग
दरभंगा जिले में NH-27 हाइवे के किनारे रानीपुर पासवान टोला के पास स्थित एक कबाड़ी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. कबाड़ी में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया. आग की तेज लपटें और धुएं को देख आसपास के लोग दहशत में आ गए. आग फैलकर पास के खेतों तक पहुंच गई. सूचना मिलते ही मौके पर छह दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. होमगार्ड डीएसपी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.
28 दिसंबर 202511:03 IST
Bokaro News: घूम-घूम कर चोरी करने वाला गैंग पकड़ा गया
बोकारो : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, घूम-घूम कर चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ लिया गया. चिरचास थाना पुलिस को कामयाबी मिली है. आधा दर्जन चोर और कई जेवरात दुकानदारों को भी गिरफ्तार किया गया है. जेवरात बर्तन सहित कई सामान किए बरामद गए हैं.
28 दिसंबर 202510:23 IST
Jamui Train accident: कई ट्रेनों को रूट डायवर्ट किया गया
पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस गया रुट पर डाइवर्ट किया गया. 18622 हटिया पटना पाटलीपुत्र एक्सप्रेस को डाइवर्ट किया गया. 13029 हावड़ा मोकामा एक्सप्रेस, पटना धनबाद एक्सप्रेस, बक्सर टाटानगर एक्सप्रेस इन ट्रेन का मार्ग बदला गया है. लंबी दूरी की ट्रेन को पटना गया और किउल गया रेलखंड पर डायवर्ट किया गया है. झाझा जसीडीह के बीच पैसेंजर ट्रेन रद्द किया गया है.
28 दिसंबर 202508:35 IST
patna News: जमुई ट्रेन हादसे की वजह से पटना-हावड़ा वंदे भारत कैंसिल
पटना : झाझा–जसीडीह रेलखंड पर हुए हादसे का असर अब पटना तक देखने को मिल रहा है. इस रूट से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को फिलहाल डायवर्ट कर दिया गया है. हादसे के कारण रेल परिचालन पूरी तरह प्रभावित हुआ है. पटना से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी अपने तय मार्ग पर नहीं चल रही है. अब यह ट्रेन गया के रास्ते हावड़ा के लिए रवाना की जा रही है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है. साथ ही यात्रियों से ट्रेनों की ताजा स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की गई है.
28 दिसंबर 202508:14 IST
Aurangabad News: 24 पहले कुंभ में बिछड़े पिता जालंधर में मिले
24 साल पूर्व कुंभ मेले से लापता औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र के भोपतपुर निवासी उस रामप्रसाद की जिसका उनके परिजनों ने सांकेतिक दाह संस्कार तक कर दिया था. उन्हें पंजाब के जालंधर से बरामद कर लिया गया है. जहां वह एक वृद्धाश्रम में रह रहे थे. 2001 में रामप्रसाद कुंभ मेला स्नान करने गए थे जहां साथियों से बिछड़ने के बाद भटकते-भटकते,कई मुसीबतों को झेलते हुए फिलहाल जालंधर पहुंच गए थे. परिवार से उनके मिलन में महत्वपूर्ण भूमिका औरंगाबाद के एक ट्रक चालक ने निभाई जो ट्रक लेकर जालंधर के उस गांव गया हुआ था. जहां वृद्धाश्रम में रामप्रसाद रह रहे थे. पिता को लेकर ट्रेन से अपने गांव लौट रहे बेटे संतोष ने बताया कि 24 साल पूर्व खो चुके अपने पिता को पाकर वह तो खुश है ही पूरा परिवार इनका इंतजार कर रहा है.
28 दिसंबर 202508:12 IST
Jamui News: जमुई में मालगाड़ी के कई डिब्बे पुल से नीचे गिरे, 19 डिब्बे बेपटरी हुए
जसीडीह रेलखंड के जमुई जिले के सिमुलतला से सटे टेलवा हॉल्ट के पास बरुआ नदी पुल पर देर रात एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. जहां जसीडीह से झाझा की ओर जा रही सीमेंट लदी मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई. हादसे में मालगाड़ी के कुल 19 डब्बे बेपटरी हो गए, जिनमें से 10 डब्बे सीधे पुल से नीचे गिर गए. घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है. हादसा आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत जसीडीह–झाझा मुख्य रेल मार्ग पर पुल संख्या 676 एवं पोल संख्या 344/18 के समीप हुआ. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर रेल पुलिस, आरपीएफ और रेलवे के तकनीकी कर्मी तत्काल पहुंच गए. आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.
28 दिसंबर 202508:11 IST
Purnia News: पूर्णिया में 8 डिग्री पर पहुंचा पारा, ठंड ने बढ़ाई परेशानी
पूर्णिया में पिछले एक सप्ताह से कडाके की ठंड पड़ रही है. तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया. कडाके की ठंड कनकनी से आम जनजीवन परेशान है. दो दिनों से सूर्य भगवान के दर्शन भी नहीं हो रहे हैं. ऐसे में लोग दिनभर अलाव के सहारे ठंड को कम करने का प्रयास कर रहे हैं. खासकर जो कामकाजी लोग हैं उन्हें इस ठंड में काफी परेशानी हो रही है. लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए, लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है. लोग किसी तरह पूरा कूड़ा करकट चुनकर अलाव जलाकर आग ताप रहे हैं. वहीं, नगर निगम का दावा है कि शहर है कि कई चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की गई है. हालांकि, समुचित व्यवस्था नहीं होने से इस कड़ाके की ठंड में लोगों की परेशानी बढ़ी है.