LIVE: कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का बिहार प्लान तैयार, योगी-मोदी की जोड़ी भी करेगी प्रचार

Spread the love share


Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का प्रचार प्लान तैयार है. कांग्रेस के बड़े नेताओं का भी चुनाव प्रचार कार्यक्रम तय हो गया है. सबसे पहले 28 अक्टूबर को प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आएंगी. वह दो जनसभाओं को संबोधित करेंगी. केसी वेणुगोपाल ,अशोक गहलोत, अजय माकन और अविनाश पांडे की बैठक में फैसला हुआ है. इसी तरह एनडीए का भी धुआंधार प्रचार जारी है. पीएम मोदी 30 अक्टूबर को छपरा में जनसभा करेंगे. बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के मद्देनजर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ 31 अक्टूबर को वैशाली में जनसभा करेंगे.

महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “… बिहार की जनता ने उन्हें (भाजपा को) 20 साल दिए, हम सिर्फ़ 20 महीने मांग रहे हैं और मुझे जनता पर पूरा भरोसा है कि इस बार बदलाव होगा और सरकार भी बदलेगी. महागठबंधन मिलकर नया बिहार बनाने का काम करेगा… पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य ग्राम प्रतिनिधियों का भत्ता दोगुना किया जाएगा… पूर्व पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को पेंशन राशि देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी…” उधर, JDU राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, “बिहारवासियों को छठ महापर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह लोक आस्था का पर्व है… सभी जगह ट्रेन का इंतजाम है… बिहार से डॉक्टरों, बच्चों और उद्योगपतियों का पैसों के लिए अपहरण किया जाता था… उन लोगों ने 15 सालों तक बिहार को बर्बाद किया. नीतीश कुमार को बिहार को ठीक करने में सालों लगे थे…”

बिहार विधानसभा चुनाव में पॉलिटिक्स का फोकस मुस्लिम डिप्टी सीएम की तरफ है. महागठबंधन में मुस्लिम डिप्टी सीएम फेस की घोषणा नहीं होने के बाद एनडीए नेताओं ने जुबानी हमले शुरू कर दिए. उधर, वक्फ बिल पर आरजेडी नेता कारी सुहैब का धमकी भरा बयान सामने आया. तेजस्वी की सभा में RJD MLC ने कहा – तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने पर वक्फ बिल को फाड़कर फेंक देंगे’. इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार करते हुए कहा कि- ये जंगल राज के लक्षण.. इसे कुचलना है, जेडीयू ने बयान को बताया मुसलमानों को गुमराह करने की साजिश. बिहार में अब नायक VS खलनायक की जंग छिड़ चुकी है. तेजस्वी यादव के नायक वाले पोस्टर पर बड़े भाई तेज प्रताप ने बड़ा हमला किया. उन्होंने कहा – तेजस्वी यादव जननायक नहीं. जननायक तो लोहिया हैं कर्पूरी हैं लालू जी हैं, तेजस्वी जो भी है हमारे पिताजी के बदौलत हैं.

October 26, 2025 13:00 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल का बीजेपी पर हमला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, “हमें यहां बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. भाजपा का एजेंडा बिल्कुल साफ है. एक तरफ उन्होंने मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम घोषित न करने पर हम पर हमला किया, लेकिन अब जब हमने मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है, तो हम अपना घोषणापत्र भी जारी करने जा रहे हैं. हमारे पास स्पष्टता है, लेकिन भाजपा का क्या? बिहार चुनाव में भाजपा का एक छिपा हुआ एजेंडा है.”

October 26, 2025 12:57 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके… कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का एनडीए पर हमला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “वे (NDA) हार से डरे हुए हैं, वे हम पर सवाल उठाने वाले कौन होते हैं? हमने अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके. उनमें यह कहने की हिम्मत नहीं है कि उनके मुख्यमंत्री उम्मीदवार नीतीश कुमार होंगे. उनका एजेंडा क्या है? इस समय राज्य में पूरी तरह से जंगलराज चल रहा है.”

October 26, 2025 12:13 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: नालायक को ‘नायक’…तेजस्वी के पोस्टर पर जीतन राम मांझी का तंज

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः तेजस्वी यादव को नायक बताने वाले पोस्टर पर सियासत जारी है. अब केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव के पोस्टर पर हमला बोला है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि – नालायक को ‘नायक’ बताया नायक शब्द का अपमान है. इस पोस्ट में उन्होंने तेजस्वी का पोस्टर भी शेयर किया.

October 26, 2025 12:03 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: उनके पास 56 इंच की जीभ… तेजस्वी यादव पर मनोज तिवारी का हमला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः तेजस्वी यादव की चुनावी घोषणा सरकार बनने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को 50 लाख का बीमा देंगे. इसको लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि उनके पास 56 इंच की जीभ है और NDA के पास 56 इंच का सीना है. अब अपने 56 इंच के जीभ से जितना बोलना है बोलते रहें. आपकी पहचान जंगल राज की है आपकी पहचान नौकरी के बदले जमीन लेने की है. आपकी पहचान बिहार के लूटने की है. क्या बात स्वयं उनके भाई तेज प्रताप यादव भी बता रहे. आप अपने भाई को संभाल नहीं सके, आप बिहार की बात करते हैं. कोई बात नहीं चुनाव में सब कोई अपना-अपना बात करता है. उनको छूट होती है करें, लेकिन अब बिहार को बड़े-बड़े फूल बड़ी-बड़ी हाईवे आईआईएम एयरपोर्ट 125 यूनिट बिजली फ्री 75 लाख लोगों के स्वरोजगार योजना महिला के लिए, 60 लाख लोगों से ज्यादा लोगों को प्रधानमंत्री आवास. इससे आगे का सोचना है और जो भी करेगा NDA करेगा. पीएम मोदी के बयान अब लालटेन की जरूरत नहीं, इसको लेकर के मनोज तिवारी ने कहा कि घर घर एलईडी आ गई तो लोगों को एलईडी चाहिए. बिजली चाहिए और बिजली रहने लगा LED चमचमा रहा है. सड़क के किनारे पर्यावरण के बचावे खातिर पेड़ लग रहा है, पानी आ रहा खेत को पानी जा रहा है. अगले 5 साल में एनडीए के साथ बिहार का उड़ान होगा और यहां का हर महिला किसान खूब इंजॉय करेगा और गर्व करेगा. एनडीए कितनी सीटें जीतेगा इसको लेकर के मनोज तिवारी ने कहा कि- जितना हम लोग घूम रहे हैं, मुझे लगता है कि 175 सीटें इस बार NDA जीतेगी.

October 26, 2025 11:44 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: जल्द जारी होगा महागठबंधन का मैनिफेस्टो… तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः  बिहार में महागठबंधन के घोषणापत्र जारी होने को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि – मैनिफेस्टो कमेटी की बैठक होने जा रही है. एक-दो दिन में सब क्लियर हो जाएगा. सारी घोषणाएं महागठबंधन की ओर से कर दी जाएंगी. हम लोग एक साथ चुनाव प्रचार में जा रहे हैं, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ भी हम लोगों का प्रोग्राम है.

October 26, 2025 10:41 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: मुझे जनता पर पूरा भरोसा… तेजस्वी यादव क्या बोले?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “… बिहार की जनता ने उन्हें (भाजपा को) 20 साल दिए, हम सिर्फ़ 20 महीने मांग रहे हैं और मुझे जनता पर पूरा भरोसा है कि इस बार बदलाव होगा और सरकार भी बदलेगी. महागठबंधन मिलकर नया बिहार बनाने का काम करेगा… पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य ग्राम प्रतिनिधियों का भत्ता दोगुना किया जाएगा… पूर्व पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को पेंशन राशि देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी…”

October 26, 2025 10:39 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में प्रगतिशील सरकार… मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः बिहार चुनाव पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, “… उनके कहने का मतलब है कि 15 साल के शासन के दौरान 3.5 से 4% की विकास दर को 2.5% तक कैसे लाया गया… नीतीश कुमार आज विकास दर को 2.5% से 10.4% तक ले आए हैं… बिहार में एक प्रगतिशील सरकार है जिसने इसे नीतीश कुमार के शासन में भारत में सबसे तेज विकास दर वाला राज्य बना दिया है…”

October 26, 2025 10:38 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार बदलाव के लिए बेचैन… तेजस्वी यादव का बयान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः पटना, बिहार: महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “प्रचार अभियान शुरू हो गया है और बिहार बदलाव के लिए बेचैन है. हम जहां भी जा रहे हैं, सभी जातियों और धर्मों के लोग बड़ी संख्या में हमारा समर्थन करने आ रहे हैं. लोग मौजूदा सरकार से तंग आ चुके हैं और बिहार सरकार को बदलना चाहते हैं. इस सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है… लोग भाजपा को समझ चुके हैं…”

October 26, 2025 09:56 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: जुमलेबाजों पर विश्वास… राजद पर दिलीप जायसवाल का निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः बिहार: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “… RJD कुछ भी कहे उसका कोई महत्व नहीं है… ये(RJD और कांग्रेस) जुमलेबाज लोग हैं… जुमलेबाज लोगों पर बिहार की जनता विश्वास नहीं करती है…” उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने(गृह मंत्री अमित शाह) स्पष्ट कहा कि नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के राज में बिहार की इमारत को नींव से लेकर ऊपर तक तैयार किया जा रहा है. आज बिहार विकसित बिहार की ओर बढ़ रहा है…”

October 26, 2025 09:13 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: मुकेश सहनी की पार्टी में फूट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः बिहार चुनाव के बीच वीआईपी (VIP) पार्टी को शनिवार को बड़ा झटका लगा है. प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत सहनी और मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष महावीर सहनी समेत बड़ी संख्या में नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और नित्यानंद राय ने सभी नेताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई.

October 26, 2025 08:56 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: चुनाव के चलते यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस अलर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः सीतापुर: उत्तर प्रदेश DGP राजीव कृष्ण ने बिहार चुनाव पर कहा, “…हमने बिहार के मुख्य सचिव और DGP के साथ समन्वय बैठक की है और सीमा पर आचार संहिता के अनुपालन की प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है. किसी भी तरह की नकदी, शराब या ऐसी किसी भी गतिविधि के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो चुनावों को प्रभावित कर सकती है.”

October 26, 2025 08:15 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: JDU में बागी नेताओं पर एक्शन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः बिहार में चुनाव के बीच जेडीयू के भीतर बागी नेताओं पर एक्शन लिया गया. पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं पर JDU में बड़ी कार्रवाई की गई. JDU ने पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक समेत 11 नेताओं को पार्टी से निकाला है. पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया.

October 26, 2025 07:55 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में धुआंधार प्रचार जारी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः बिहार चुनाव का धुआंधार प्रचार जारी है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज 4 जनसभा को संबोधित करेंगे. रविवार को कटिहार के प्राणपुर, किशनगंज के कोचाधामन और अररिया के जोकीहाट-नरपतगंज समेत चार विधानसभा क्षेत्रों में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंग. पटना में बिहार कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी की जनसभा को लेकर बैठक होगी. नालंदा के बिहारशरीफ में कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी की चुनावी सभा का आयोजन होगा.

October 26, 2025 07:53 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: सीएम और डिप्टी सीएम फेस पर मुस्लिम नहीं होने से छिड़ा सियासी संग्राम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः महागठबंधन में सीएम और डिप्टी सीएम फेस के लिए मुस्लिम ना होने पर सियासी संग्राम छिड़ गया है. शनिवार को केंद्रिय मंत्री चिराग पासवान ने RJD पर आरोप लगाते हुए अपने सोशल मीडिया हेंडल पर लिखा – 2005 में RJD मु्स्लिम सीएम के लिए तैयार नहीं थी मेरे पिता ने पार्टी की कुर्बानी दी थी. उधर, सीएम नीतीश कुमार ने पोस्ट कर मुस्लिम समुदाय के लिए किए काम गिनाए. तेजस्वी यादव का चिराग के बयान पर पलटवार – “सत्ता और कुर्सी के लालच में टिके लोगों के बयान का कोई महत्व नहीं”

October 26, 2025 07:45 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: सपा सांसद सनातन पांडे का विवादित बयान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे ने विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि- छपरा, आरा और सिवान नहीं हों तो UP के लड़के कुंवारे रह जाएंगे. दहेज में वोट दो और महागठबंधन को जिताओ. इस बयान पर बीजेपी और जेडीयू ने बयान को बताया महिला विरोधी. कहा – “समाजवादी पार्टी ने अपनी लड़के है गलती हो जाती है वाली मानसिकता दिखाई”





Source link


Spread the love share