Bihar News : करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, बल्ब जलाने के दौरान हुआ हादसा; पुलिस कर रही जांच

Spread the love share


Bihar : अचानक लड़का जोर-जोर से चिल्लाने लगा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मां भी दौड़कर आई और अपने बेटे को बचाने में जुट गई। अब दोनों मां-बेटे इस दुनिया में नहीं हैं। यह घटना आपको सचेत करती है।



जांच में जुटी पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला


लोडर



विस्तार


मुजफ्फरपुर में बिजली का करेंट लगने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बरियापुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बल्ब को जलाने के दौरान पहले बेटे को करंट लग गई। करंट लगते ही बेटा चीखने-चिल्लाने लगा। बेटे की चीख सुनकर उसकी मां भी वहां आ गई और बेटे को बचाने में मां भी करंट की चपेट में आ गई, जिससे दोनों मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो



Source link


Spread the love share