Bihar: पापा ने मेरे पति के सीने में मारी गोली, नर्सिंग छात्र की मौत के बाद पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Spread the love share


दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पता में बीएससी नर्सिंग सेकेंड ईयर के छात्र राहुल कुमार की हत्या के बाद पत्नी तन्नू प्रिया ने अपने पिता प्रेमशंकर झा, मां, भाई और बहन को दोषी ठहराया है। लड़की ने अपने बयान में कहा है कि पापा ने डीएमसीएच पहुंच कर मेरे पति के सीने में गोली मार दी गोली लगते ही मेरा पति राहुल गोली लगने के बाद मेरी गोद आकर गिर पड़ा। घटना के बाद मैंने अपनी मां भाई और बहन को भी फोन लगाया लेकिन कोई भी मेरा फोन नही रिसीव किया।

तन्नू प्रिया की अंतरजातीय शादी से नाराज चल रहा था

इधर, डीएमसीएच परिसर में BSC नर्सिंग के छात्र राहुल को गोली मारने मामले में आरोपी प्रेम शंकर झा की पिटाई का लाइव वीडियो सामने आया है।आरोपी अपनी बेटी तन्नू प्रिया की अंतरजातीय शादी से नाराज चल रहा था। उन्होंने इस खौफनाक घटना को बड़े ही तैयारी के साथ अंजाम देते हुए  दामाद को हॉस्टल के गेट पर ही गोली मार दिया। लाइव वीडियो में सहरसा जिला के वनगांव से डीएमसीएच पहुंचे प्रेम शंकर झा को गोली मारने के बाद हॉस्टल के छात्रों की भीड़ ने घेर लिया और फिर पिटाई शुरू कर। छात्रों ने प्रेम शंकर झा को तब तक पीटा, जब तक वह बेहोश न हो गया। इसके बाद एक युवक उसके हाथ से देसी कट्टा छीन लिया। हालांकि, पुलिस सही समय पर पहुंची और प्रेम शंकर झा को छात्रों के चंगुल से बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए। यहां से उसे गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

मेरे सामने ही पापा ने राहुल के सीने में गोली मार दी

वही दूसरी तरफ़ तन्नू प्रिया ने कहा कि मेरी शादी से मेरा पूरा परिवार खुश नहीं था। मेरे सामने ही पापा ने राहुल के सीने में गोली मार दी। तन्नू ने कहा कि घटना के समय वह अपने पति के साथ मोबाइल पर बातचीत कर रही थी। इस दौरान उसका पति हॉस्टल के बाहर गया। इसी बीच काले रंग का नकाब पहना हुआ व्यक्ति आया और मेरे पति के सीने में गोली मार दी।



Source link


Spread the love share