Bihar: ‘उस ग्रुप में शामिल नहीं हुआ, तो बेटे को मार डाला’, बिहारी युवक की दिल्ली में हत्या पर पिता ने ऐसा कहा

Spread the love share


दरभंगा के एपीएम थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव के गुंजन दास की हत्या दिल्ली में चाकू मारकर कर दी गई। गुंजन की 16 अप्रैल को दिल्ली कोर्ट में पेशी होने के लिए 14 अप्रैल को गया। 15 अप्रैल की शाम को पटेलनगर थाना क्षेत्र के सादिकपुर लेटर बॉक्स के पास अपराधियों ने चाकू मारकर उसकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लुटेरा गिरोह (एमजी ग्रुप) पर लगाया है। वारदात के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं परिजन शव लेने दिल्ली निकल गए हैं। इधर बेटे की मौत से पूरे घर मे कोहराम मचा हुआ है। इधर, दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो

एक साल पहले भी हमला हुआ था

मृतक के पिता दिनेश दास ने बताया कि हमलोग परिवार के साथ पिछले 28 साल से दिल्ली में रहते हैं। कुछ दिनों पहले काम के सिलसिले में सपरिवार दरभंगा आए थे। 16 अप्रैल को गुंजन का एक केस में होने के लिए दिल्ली जाना था। वह अकेले ही दिल्ली गया। एक दिन बाद दिल्ली में उसकी हत्या कर दी गई। गुंजन दिल्ली में ही प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। पिता ने आरोप लगाया कि दिल्ली में लूटपाट में सक्रिय एमजी ग्रुप वाले मेरे बेटे को अपने ग्रुप में शामिल होने के लिए दबाव बना रहे थे। वह जब उनकी ग्रुप में शामिल नहीं हुआ तब करीब एक वर्ष पहले मामूली विवाद के उसके ऊपर फायरिंग किया गया था। इसमें वह बच गया था।

अपराधियों ने दिनदहाड़े मार डाला

गुंजन की मां आरती देवी ने बताया कि गुंजन लुटेरा गिरोह में शामिल नहीं हुआ, इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। अपराधियों ने दिनदहाड़े उसकी निर्मम हत्या कर दी। उसके शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की गिरफ्तारी करे।

राजद विधायक रीतलाल यादव ने किया सरेंडर, छह दिन से तलाश रही थी पुलिस



Source link


Spread the love share