आखरी अपडेट:
Aaj ka tula Rashifal 30 July: आज 30 जुलाई दिन बुधवार तुला राशि के जातक के लिए मिश्रित फल देने वाला होगा.वही आज आपको सावधानी पूर्वक किसी भी काम को करना चाहिए.यदि आप आज यात्रा कर रहे हैं तो आज आप को सावधान रहना च…और पढ़ें
छात्रों का पढ़ने में नहीं लगेगा मन
जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि आज तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला दिन रहेगा. हालांकि, उन्होंने कहा कि आज छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. आपके यात्रा के योग बन रहे हैं. आज दाम्पत्य जीवन में शाम के समय अनावश्यक बेवजह विवाद हो सकता है.
प्रेम प्रसंग में लगे हुए जातक आज खुश रहेंगे. तुला राशि वालों के आज भाग्य निर्माण का भी दिन है. भाग्य निर्माण के लिहाज से आज का दिन तुला वालों के लिए सुखद रहने वाला है. नौकरी पेशा वालों के लिए भी आज का दिन सुखद रहेगा. अपने से उच्च सदस्य लोगों का सहयोग मिलेगा और एक समुचित माहौल में अपने कार्य को आज आप संपादित करेंगे. व्यापारिक क्षेत्र में जुड़े हुए व्यक्ति के लिए भी आज का दिन सुखद है. व्यापार के नये अवसर प्राप्त होंगे.
आज के दिन करें ये उपाय
आज आप तुला राशि के जातक को आज गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और ओम गन गणपतये नमः मंत्र का जाप करें. आज आप अपने लिये भूरे रंग का वस्त्र धारण करें. ऐसा करना आपके लिए ज्यादा लाभदायक रहने वाला है.