Aaj ka tula Rashifal 18 october: तुला राशि वाले आज चुटकी में निपटाएंगे बड़ी से बड़ी परेशानी, बढ़ेगा बिजनेस, जीवनसाथी की मदद से खुलेगा भाग्य, जानें उपाय

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Aaj ka tula Rashifal 18 october: जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि पढ़ाई में जुटे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. पढ़ाई के प्रति जागरूकता और सजकता में वृद्धि होगी. आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ अधिक समय व्यतीत करने का भी अवसर प्राप्त होता हुआ दिख रहा है. एक दूसरे के…

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया: आज दिन शनिवार तुला राशि के जातकों के लिए अनुकूल है. इस वर्ष शनि त्रयोदशी का शुभ संयोग है. यह शुभ संयोग इसी महीने के शनिवार को पड़ने से आज आप जो दान पुण्य करेंगे उसका ज्यादा फल आपको मिलेगा. सभी काम सार्थक होंगे. सेहत के लिए भी आज का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा बीतेगा.

आज आप अनावश्यक उलझन और परेशानी से चुटकियों में छुटकारा पा जाएंगे. आज का दिन काफी सुखद और सहयोगात्मक रहेगा. मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा और पारिवारिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी. पारिवारिक लोगों का भी सहयोग भरपूर मिलेगा.

जीवनसाथी के सहयोग से बढ़ेंगे आगे
जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि पढ़ाई में जुटे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. पढ़ाई के प्रति जागरूकता और सजकता में वृद्धि होगी. आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ अधिक समय व्यतीत करने का भी अवसर प्राप्त होता हुआ दिख रहा है. एक दूसरे के सामंजस्य से कुछ बड़े अच्छे काम करेंगे. प्रेम प्रसंग में रहने वाले तुला जातकों के लिए भी आज का दिन सुखद है. आज आप अपने साथी के साथ यात्रा भी करेंगे. ऐसा प्रतीत हो रहा है.

भाग्य निर्माण में आज का दिन काफी सहयोगात्मक रहने वाला है. आज अपने कार्य के प्रति जागरूकता और सजगता बढ़ाने वाला दिन होगा और अपने कार्य को आगे बढ़ाने में आप आज के दिन किसी का सहयोग लेकर आगे बढ़ेंगे और अपने व्यापार को आगे बढाने का भी अवसर अच्छा खासा प्राप्त होता हुआ दिख रहा है. नौकरी पेशा वालों के लिए आज का दिन थोड़ा भाग दौड़ वाला रह सकता है लेकिन, बहुत सुखद रहेगा.

आज के दिन आप करें ये उपाय
आज के दिन तुला राशि के जातक को हनुमान जी का पूजन करना चाहिए. इसके साथ ही पीपल के पेड़ पर जाकर जल चढ़ाएं और शाम के समय दीपक का दान करना काफी सहयोगात्मक होगा. आज आप अपने लिये काले रंग का वस्त्र धारण करें.

रजनीश सिंह

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
घरखगोल

तुला वाले आज चुटकी में निपटाएंगे बड़ी से बड़ी परेशानी, जीवनसाथी खोलेगा किस्मत



Source link


Spread the love share