14 साल के बाद आईटीसी में होगा चुनाव, मजदूरों ने लिया संकल्प

Spread the love share


मुंगेर के आईटीसी फैक्ट्री में 14 साल बाद चुनाव होने जा रहे हैं। मजदूरों ने जयराज गौतम के नेतृत्व में महापंचायत में एकजुट होकर यूनियन बनाने का फैसला किया है। जयराज ने कहा कि यह पहला मौका है जब मजदूरों…

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानमुंगेररविवार, 20 अक्टूबर 2024 07:09 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। आईटीसी फैक्ट्री मुंगेर में 14 साल के बाद चुनाव होना है। चुनाव को लेकर मजदूरों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। रविवार को बांक में आईटीसी कर्मियों ने महापंचायत लगाकर आईटीसी कर्मी जयराज गौतम के नेतृत्व में अपना समर्थन जाहिर किया। महापंचायत का नेतृत्व आईटीसी मजदूर जयराज गौतम कर रहे थे। सभा में 350 मजदूरों की उपस्थित हुई। उपस्थित सभी कर्मियों ने जयराज गौतम के नेतृत्व में यूनियन बनाने का फैसला लिया। मजदूरों को संबोधित करते हुए जयराज गौतम ने कहा कि आईटीसी के इतिहास में पहली बार मजदूरों ने बड़ा फैसला लिया है कि किसी भी परिस्थिति में बाहर के लोग यहां यूनियन के पदाधिकारी नहीं बनेंगे। जो भी यूनियन के पदाधिकारी होंगे हमारे बीच के मजदूर साथी ही होंगे। वैसे आईटीसी के लगभग 120 सालों के इतिहास में पहली बार मजदूरों के सहयोग एवं समर्थन से ऐसा होने जा रहा है।

जयराज गौतम ने कहा कि मजदूरों में जो भय था उसे दूर किया जा रहा है। सभा के माध्यम से मजदूरों ने जो संकल्प लिया है उसे हर हाल में 2025 में होने वाले एग्रीमेंट के पहले यूनियन के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सभा में उपस्थित मजदूरों ने एक स्वर में जयराज गौतम के नेतृत्व में यूनियन बनाने का संकल्प भी लिया। मौके पर गोपाल मंडल, मो. इम्तियाज, सूरजभान सिंह, अमित कुमार, वीर विक्रम, संजीत, ललन, संतोष, तनुज, अफरोज, नासिर, शशि शेखर, समीर, सूर्य नारायण, अभिषेक, अनवर सहित सैकड़ो मौजूद थे।



Source link


Spread the love share