स्कूली बच्चों ने दिखाई महिषासुर वध की झांकी: जमुई में सीमित संसाधनों में बेहतर कार्यक्रम, बड़ी संख्या में प्रस्तुति देखने पहुंते श्रद्धालु – Jamui News

Spread the love share


जमुई में नवरात्रि के अवसर पर सिकंदरा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोनन इलाके के बच्चों ने आदिशक्ति मां दुर्गा और महिषासुर मर्दिनी दृश्य की प्रस्तुती दी। इस दौरान स्कूली बच्चों ने मां दुर्गा के नौ रूपों का शानदार प्रदर्शन किया।

.

कार्यक्रम की मुख्य झांकी महिषासुर वध पर आधारित थी। जिसमें स्कूल के बच्चों ने सभी किरदार निभाया। छात्र शिवम कुमार ने महिषासुर का किरदार निभाया। वहीं, छात्रा साक्षी कुमारी,सुहानी कुमारी,अन्नू कुमारी, रीना कुमारी, दीपिका कुमारी दुर्गा के रूप में महिषासुर मर्दिनी दृश्य प्रस्तुत किया।

आदिशक्ति मां दुर्गा और महिषासुर मर्दिनी दृश्य की प्रस्तुती देते स्कूली बच्चे।

सीमित संसाधनों में भी बेहतर प्रस्तुति

यह प्रस्तुति शिक्षक रंजीत कुमार के मार्गदर्शन में प्रस्तुत की गई। जहां लोग भक्ति भाव से मां दुर्गा की आराधना करते हुए दिखाई देते है। इस कार्यक्रम से स्कूली बच्चों ने यह साबित कर दिया कि अगर मन में कुछ करने की लगन और जिद हो तो सीमित संसाधनों में भी बेहतर किया जा सकता है।

बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है यह कार्यक्रम

विद्यालय शिक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर स्कूल तीन दिनों के लिए बंद हो गया। स्कूल बंद होने से पहले स्कूली छात्र-छात्रों द्वारा महिषासुर मर्दिनी दृश्य की प्रस्तुति दी गई। सबसे बड़ी बात यह है कि स्कूल के बच्चो ने कम संसाधनों में मां दुर्गा के रूप में बेहद ही शानदार उत्कृष्ठ नृत्य प्रदर्शन किया। इसके साथ ही महिषासुर वध को भी दिखाया। इस दृश्य के माध्यम से विधायक के बच्चों ने यह बताया कि मां को हमलोग आदिशक्ति के रूप में पूजते हैं। बच्चो ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए लोगो को बताया गया है कि बुराई पर अच्छाई की जीत और अंधकार पर प्रकाश की जीत होती है।



Source link


Spread the love share