सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुड़िया पंचायत के वार्ड एक स्थित बेलापट्टी गांव में मंगलवार की देर शाम भेंगा नदी में नाव पलटने से एक बड़ा हादसा हुआ है। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 4 महिलाएं लापता बताई जा रही हैं।
।
घटनास्थल पर मौजूद लोग।
जानकारी अनुसार नाव पर 2 नाविक समेत 12 लोग सवार थे। सभी महिलाएं छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत वार्ड 2 स्थित चकला गांव की रहने वाली हैं। मृतका चकला गांव निवासी मटर मुखिया की पत्नी संजन देवी है। त्रिवेणीगंज सीओ ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
इस खबर पर अपडेट जारी है….