Imtdot

सुपौल में नाव पलटने से एक की मौत, 4 लापता: 2 नाविक समेत 12 लोग थे सवार, NDRF टीम के आने का इंतजार – Supaul News

सुपौल में नाव पलटने से एक की मौत, 4 लापता:  2 नाविक समेत 12 लोग थे सवार, NDRF टीम के आने का इंतजार – Supaul News
Spread the love share


सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुड़िया पंचायत के वार्ड एक स्थित बेलापट्टी गांव में मंगलवार की देर शाम भेंगा नदी में नाव पलटने से एक बड़ा हादसा हुआ है। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 4 महिलाएं लापता बताई जा रही हैं।

घटनास्थल पर मौजूद लोग।

जानकारी अनुसार नाव पर 2 नाविक समेत 12 लोग सवार थे। सभी महिलाएं छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत वार्ड 2 स्थित चकला गांव की रहने वाली हैं। मृतका चकला गांव निवासी मटर मुखिया की पत्नी संजन देवी है। त्रिवेणीगंज सीओ ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इस खबर पर अपडेट जारी है….



Source link


Spread the love share
Exit mobile version