मुजफ्फरपुर में 3 दिन बादल छाए रहेंगे: 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, हल्की बारिश की भी है संभावना – Muzaffarpur News

Spread the love share



मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 13 अप्रैल तक बादल छाए रहने की संभावना है। तराई और मैदानी क्षेत्रों में वज्रपात और तेज हवा (40-50 किमी/घंटा) के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

हल्की वर्षा 2 से 5 एमएम तक हो सकती है। अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20-23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों में 15-20 किमी/घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है, जिसके बाद पुरवा हवा चल सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवा (30-35 किमी/घंटा) भी चल सकती है। आर्द्रता सुबह में 75-85% और दोपहर में 30-40% रहने की संभावना है।

किसान खेत में खड़ी फसलों में कीटनाशकों का छिड़काव मौसम साफ रहने पर ही करें।

सुरक्षित स्थान मजबूत इमारत में जाएं। खुले मैदान, खुले में या ऊंची जगह पर खड़े होने से बचें। पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें, क्योंकि पेड़ बिजली को अपनी ओर खींच सकते हैं। कार या किसी वाहन में रहें, यदि आपको सुरक्षित जगह नहीं मिलती है।

धातु से दूरी धातु के पाइप, नल, फव्वारे आदि से दूर रहें। खुले मैदान में धातु के खंभे, तार, मशीनरी आदि से दूर रहें। खुली छत वाले वाहनों से बचें।

घर के अंदर रहें खिड़कियों और दरवाजों से दूर रहें। बरामदे में न रहें। इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों को अनप्लग कर दें। तार वाले टेलीफोन का इस्तेमाल न करें। स्नान या पानी के संपर्क से बचें।

सावधानियां यदि आपके बाल खड़े हो जाएं या त्वचा में झुनझुनी हो तो फौरन झुककर कान बंद कर लें। 30-30 के नियम का पालन करें, यानी बिजली चमकने के बाद 30 तक की गिनती करें और फिर 30 मिनट के लिए घर से बाहर न निकलें। पानी में न जाएं और न ही पानी के पास खड़े हों। बच्चों को बिजली के उपकरणों से दूर रखें। तुरंत प्राथमिक चिकित्सा दें, यदि कोई बिजली की चपेट में आ जाए।



Source link


Spread the love share